Virat Kohli injury update, IPL 2026: आरसीबी की टीम अपना अगला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ खेलने वाली है, उस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. विराट कोहली के चोटिल होने की बात सामने आ रही है. दरअसल, लखनऊ सुपरजायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोहली, केन विलियमसन से मिलते हुए नजर आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने अपने पैर पर बैंडेज बांध रखा है, जिसके कारण यह कयास लग रहे हैं कि किंग कोहली चोटिल हैं. यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विराट को पैर या टखने में चोट लगी है और अगले मैच में उन्हें आराम दिया जा सकता है.
Yaari dosti 🥹🤌 pic.twitter.com/lgdcrCTITI
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 14, 2026
हालाकि, विराट ने नेट्स में बैटिंग का अभ्यास भी किया है.ऐसे में देखना होगा कि अगले मैच से पहले कोहली को लेकर ऑफिशियली क्या खबर सामने आती है, बता दें कि इस आईपीएल में कोहली ने अबतक खेले गए चार मैचों में, 59.66 की औसत और 162.72 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69* रहा है.
मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पिछले मैच में, विराट ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन वे अपनी पूरी लय में नहीं दिखे, कोहली जब आउट हुए थे तो काफी गुस्से में थे. किंग कोहली ने पवेलियन जाते समय गुस्से में अपना हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिया था.
ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?
ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं