विज्ञापन

Kagiso Rabada: क्या वाकई टीम होटल में सिगरेट फूंकते नजर आए कगिसो रबाडा? सोशल मीडिया पर वायरल

Kagiso Rabada viral video: IPL 2026 के बीच टीम होटल में Kadiso Rabada स्मोकिंग करते पकड़े गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kagiso Rabada: क्या वाकई टीम होटल में सिगरेट फूंकते नजर आए कगिसो रबाडा? सोशल मीडिया पर वायरल
Kagiso Rabada News in IPL 2026: रबाडा सिगरेट पीते पकड़े गए

Kagiso Rabada: गुजरात टाइटन्स के स्टार तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा एक होटल में सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने के बाद विवादों में घिर गए हैं, सोशल मीडिया पर उनका सिगरेट पीते  हुए वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हालाांकि वीडियो में उनका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन फैन्स ने इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा दिया है. वैसे, सिगरेट पीने से क्रिकेट या एंटी-डोपिंग के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होता, फिर भी इस घटना को लेकर फैंस और जानकारों, दोनों की तरफ से आलोचना हो रही है. बता दें कि इस सीजन रबाडा ने गुजरात टाइटन्स की ओर से 6 मैच खेलकर कुल 10 विकेट लिए हैं. 

रबाडा के इस काम ने आम तौर से ज़्यादा ध्यान खींचा है, क्योंकि वह एक हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. रबाडा हाल ही में अनुशासनात्मक मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.  साल 2025 SA20 लीग के दौरान, इस तेज गेंदबाज का टेस्ट बेंज़ॉयलेकगोनिन (कोकीन का एक मेटाबोलाइट) के लिए पॉजिटिव आया था, जिसके चलते उन्हें एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि, वह पूरी तरह से बैन होने से बच गए, क्योंकि उन्होंने यह पदार्थ मैच के दौरान नहीं, बल्कि मैच से बाहर रहते हुए लिया था.  ऐसे में अब आईपीएल में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना यकीनन और चिंता का विषय है. 

सोशल मीडिया पर फैन्स कर रहे रिएक्ट

कुछ फैंस का मानना ​​है कि यह उनकी निजी पसंद है और इस पर जरूरत से ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए, जबकि दूसरों का मानना ​​है कि बड़े खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी होती है कि वे कुछ खास मानकों को बनाए रखें.मैदान के बाहर अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे होने के बावजूद, रबाडा मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  उन्होंने IPL 2026 में GT के लिए छह मैचों में अब तक 10 विकेट ले लिए हैं. वह गुजरात के तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, 135 रन की पारी में रचा इतिहास, टी-20 में बनाया WORLD RECORD, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com