विज्ञापन

IPL 2026: 'चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे...' वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर की तुलना पर पूर्व RCB स्टार की चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना होती है. लेकिन अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच ने इस पर स्पष्ट जवाब दिया है.

IPL 2026: 'चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे...' वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर की तुलना पर पूर्व RCB स्टार की चेतावनी
Dinesh Karthik on Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar Debate

Dinesh Karthik on Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar Debate: वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अपने आईपीएल डेब्यू से पहले ही सुर्खियां बटोर ली थी. फिर उन्होंने लीग के इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगातर यह साबित कर दिया कि आखिर क्यों वह चर्चाएं के केंद्र में रहे. पिछले साल और इस साल से काफी कुछ बदल गया है. इस दौरान वैभव ने पहले इंग्लैंड में फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप में और अब आईपीएल में अपने प्रदर्शन से कई कीर्तिमान गढ़े. वैभव के टैलेंच को देखकर कई दिग्गजों ने कहना शुरू कर दिया है कि उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल किया जाए. साथ ही वैभव की तुलना युवा अवस्था के सचिन तेंदुलकर से भी की जाती है. लेकिन अब आरसीबी स्टार दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर से करने के खिलाफ चेतावनी दी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस युवा खिलाड़ी की चुनौतियां अलग होंगी. 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने गदर काटा हुआ है. क्या बुमराह, क्या रबाडा और क्या स्टार्क...पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का उनका सिलसिला थमा नहीं है. राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के ओपनर ने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में 236.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं. वैभव को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा,"वैभव जो कर रहा है वह बहुत खास है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उसे अगला सचिन कहें क्योंकि वह सिर्फ 15 साल का है और जो कर रहा है वह कर रहा है. मुझे लगता है कि सचिन ने जो किया वह बहुत खास था. वैभव के चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे."

कार्तिक ने iQOO के क्वेस्ट टॉक पॉडकास्ट पर कहा,"सचिन के लिए जितनी चुनौतियां मैदान पर थीं, उतनी ही मैदान के बाहर भी थीं, लेकिन वैभव के लिए चुनौतियां निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज़्यादा होंगी, क्योंकि उनके पास बहुत सारी क्रिकेटिंग स्किल्स हैं, जो खेल के बाहर आने वाली हर चीज़ से निपट सकती हैं."

कार्तिक, जो अभी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच और मेंटर हैं, ने 2008 से अब तक आईपीएल के विकास के बारे में भी बात की. "IPL, अपनी शुरुआत से लेकर आज तक, पूरी तरह से एक अलग चीज़ है, और ऐसा लगता है कि यह खेल स्टेरॉयड पर बढ़ा है क्योंकि बहुत सी चीज़ें बदल गई हैं. डेटा और मैट्रिक्स का जिस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है वह जबरदस्त है."

दिनेश कार्तिक ने कहा,"यह अब तक का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला फ़ॉर्मेट है, और यह बहुत से लोगों के लिए एक लाइफ़स्टाइल प्रोवाइडर है. और यह किसी भी युवा लड़के या लड़की के लिए एक बहुत मज़बूत करियर ऑप्शन लगता है जो यह खेल खेलना चुनता है. और यह बहुत कम समय में दुनिया के दूसरे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स के साथ मुकाबला कर रहा है."

यह भी पढ़ें: 'हमने तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा...' शुभमन गिल ने बताया इस सीजन क्या रहा गुजरात टाइटंस के लिए टर्निंग प्वॉइंट

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: वैभव को भगवान ने बनाकर भेजा है, स्पेशल टैलेंट है: पूर्व चयनकर्ता किरण मोरे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com