विज्ञापन

संजू सैमसन नहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने CSK के इस खिलाड़ी को बताया सबसे स्पेशल बल्लेबाज

Dewald Brevis praises Ayush Mhatre as CSK defeats KKR: जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन और डेल स्टेन के साथ बात करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की जिसे वो सीएसके का सबसे स्पेशल खिलाड़ी मानते हैं.

संजू सैमसन नहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने CSK के इस खिलाड़ी को बताया सबसे स्पेशल बल्लेबाज
Who is CSK's most special player: डेवार्ड ब्रेविस का बड़ा बयान

Dewald Brevis on Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी चमक बिखेरी. म्हात्रे की तूफानी पारी टीम की जीत में अहम रही. मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने म्हात्रे की प्रशंसा की.

जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन और डेल स्टेन के साथ बात करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने आयुष म्हात्रे के बारे में कहा, "म्हात्रे खास हैं. वह युवा हैं और जिस तरह से खेलते हैं, वैसे ही खेलते रहें. मेरी उनसे यही इच्छा है कि वह खुद के प्रति सच्चे रहें, अपने खेल का आनंद लें, और चाहे कुछ भी हो, अपने खेल में बदलाव न करें. करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन यह देखना शानदार है कि वह कैसे खेलते हैं. वह असल में बॉल-बाय-बॉल खेलते हैं, रिएक्ट करते हैं, और उसे वहीं मारते हैं जहां उसे जाना चाहिए."

आयुष म्हात्रे ने केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले में 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत सीएसके 192 तक पहुंच सकी और केकेआर को 160 पर रोक कर 32 रन से जीत हासिल की. डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली थी.

Latest and Breaking News on NDTV

आयुष सीएसके के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम की रन गति को बनाए रखने या तेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं. आयुष 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 171 रन बना चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन है.

म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों ने कई बार यह मांग उठाई है कि वे संजू सैमसन के साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत करें और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं. गायकवाड़ अब तक इस सीजन में अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com