जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के पास सुनहरा मौका था कि प्वॉइंट टेबल में पंजाब किंग्स की बादशाहत खत्म करते, लेकिन केएल राहुल कुछ और ही मन बनाकर आए थे. दिल्ली को 226 का लक्ष्य मिला था. आईपीएल इतिहास में दिल्ली कभी ऐसा कर पाई थी. लेकिन केएल राहुल और पथुम निसांका की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई और रिकॉर्ड चेज का बेस तैयार किया. इसके बाद स्टब्स और आशुतोष ने बाकी का काम किया. दिल्ली को इस जीत के साथ दो अहम अंक मिले और उसके भरोसा मिला है कि वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. दिल्ली के अब 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के बाद 8 अंक हैं. -0.895 के नेट रन रेट के साथ दिल्ली अंक तालिका में छठे स्थान पर है.
दिल्ली कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी. इसके बाद उसने मुंबई को 6 विकेट से रौंदा था. लेकिन फिर टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई. दिल्ली को इसके बाद गुजरात के खिलाफ 1 रन, चेन्नई से 23 रन की हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली ने अपने अगले मुकाबले में बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर वापसी की. लेकिन फिर उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद ने उसे 47 रन, पंजाब ने 6 विकेट और बेंगलुरु ने 9 विकेट से हराया.
दिल्ली के अब 5 मैच बाकी है और अगर उसने सभी मैचों में जीत दर्ज की तो उसके अधिकतम 18 अंक होंगे. 18 प्वॉइंट्स लेकर दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. लेकिन यह उसके लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसके बचे मैच चेन्नई, कोलकाता, पंजाब, राजस्थान और कोलकाता से हैं. दिल्ली अगर अपने बाकी मैचों में से एक भी हारती है तो उसके 16 अंक होंगे. ऐसे में उसे अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होगा, ताकि अगर चौथे स्थान के लिए किसी अन्य टीम ने 16 अंकों पर फिनिश किया तो दिल्ली बेहतर रन रेट के साथ आगे बढ़ सके.
इन टीमों के मिल रही टक्कर
पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है. जबकि बेंगलुरु 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे, हैदराबाद 9 मैचों में 6 जीत के बाद तीसरे और राजस्थान 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. टॉप-4 के लिए इन टीमों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. अगर दिल्ली को टॉप-4 में पहुंचना है तो इन टीमों की हार की उम्मीद तो करनी होगी, साथ ही उसे गुजरात और चेन्नई से भी टक्कर मिलेगी, तो दिल्ली के आगे या उसके आस-पास फिनिश कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाने वाले काइल जैमीसन पर गिरी गाज
यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? जानें क्या असर दिखाएगी चेपॉक की पिच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं