Chennai Super Kings के लिए IPL 2026 अब बेहद तनाव भरे मोड़ पर पहुंच गया है. Sunrisers Hyderabad के खिलाफ चेपॉक में मिली पांच विकेट की हार ने टीम की प्लेऑफ की राह लगभग बंद जैसी कर दी है. अब स्थिति ऐसी बन गई है कि सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी CSK की किस्मत टिकी हुई है. लगातार दो हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर सरक गई है. वहीं IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए अब केवल एक टीम की जगह बची हैं क्योंकि Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं. प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए चार टीमें अब भी मुकाबले में हैं पर इस स्थान के लिए कई टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर है, CSK का तो पूरा मामला अगर-मगर पर अटक गया है.
पहले खुद जीतना होगा
सबसे पहली और जरूरी शर्त यही है कि CSK को अपना आखिरी लीग मैच हर हाल में जीतना होगा. टीम का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद में 21 मई को है. अगर CSK यह मैच हार जाती है, तो उसका सफर वहीं खत्म हो जाएगा. यानी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए जीत अनिवार्य है. लेकिन सिर्फ सामान्य जीत काफी नहीं है. उसे बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि जब नेट रन रेट की बात आए तो वहां CSK न पिछड़े.
Gratitude for every display of fandom 💛#WhistlePodu pic.twitter.com/QJzA309ETw
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 19, 2026
पंजाब किंग्स की हार जरूरी
हां, CSK की नजर अब Punjab Kings और Lucknow Super Giants के मुकाबले पर भी रहेगी. क्योंकि चेन्नई चाहगे कि पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच हार जाए. अगर पंजाब जीत जाता है, तो वह अंक तालिका में आगे निकल जाएगा और CSK की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. यानी चेन्नई के फैंस को अब सिर्फ अपनी टीम नहीं, बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स को भी सपोर्ट करना पड़ सकता है.
राजस्थान और KKR पर भी टिकी नजर
मामला यहीं खत्म नहीं होता. Rajasthan Royals और Kolkata Knight Riders भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं. और सबसे बड़ी बात कि इन दोनों टीमों के अभी दो मैच बाकी हैं. ऐसे में CSK की उम्मीदें बरकरार रहे इसके लिए जरूरी है कि राजस्थान और KKR अपने बाकी दोनों मैच न जीतें. अगर इनमें से कोई टीम लगातार दो जीत दर्ज कर लेती है, तो चेन्नई पीछे रह जाएगी. यानी CSK को अब अपने प्रदर्शन से ज्यादा दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा.
दिल्ली कैपिटल्स भी बनी हुई है खतरा
Delhi Capitals भी 12 अंकों के साथ रेस में बनी हुई है और उसके पास अभी एक मैच बाकी है. दिल्ली का मुकाबला KKR से होना है. अगर दिल्ली वह मैच जीत जाती है, तो CSK की मुश्किल और बढ़ जाएगी. ऐसे में अंक बराबर होने की स्थिति बन सकती है.
Our dear Thala! 💛#WhistlePodu pic.twitter.com/yUFIfY7CKy
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 19, 2026
नेट रन रेट बन सकता है असली विलेन
IPL में जब दो या ज्यादा टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो फैसला नेट रन रेट यानी NRR से होता है. फिलहाल इस मामले में राजस्थान रॉयल्स आगे चल रही है. यानी अगर CSK, RR और DC के बीच अंक बराबर होते हैं, तो चेन्नई को नुकसान हो सकता है. इसी वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत भी जरूरी मानी जा रही है. टीम चाहेगी कि वह अपना नेट रन रेट बेहतर करे ताकि टाई की स्थिति में फायदा मिल सके.
चेपॉक की हार क्यों बनी बड़ा झटका?
SRH के खिलाफ मुकाबला CSK के लिए करो या मरो जैसा था. घरेलू मैदान चेपॉक पर टीम से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग दबाव में बिखर गए. इस हार ने सिर्फ दो अंक नहीं छीने, बल्कि टीम का कंट्रोल भी खत्म कर दिया. अब CSK अपने दम पर क्वालिफाई नहीं कर सकती. यही वजह है कि फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों इस हार को सीजन का सबसे बड़ा झटका मान रहे हैं.
Thanks for the Yellove, Superfans! 💛#WhistlePodu pic.twitter.com/c6OcfBqoUV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 19, 2026
क्या धोनी आखिरी बार प्लेऑफ से दूर रहेंगे?
पूरा सीजन एमएस धोनी को लेकर चर्चाओं से भरा रहा. हर मैच में फैंस उन्हें देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे. लेकिन अब सवाल यह है कि क्या धोनी का यह सीजन बिना प्लेऑफ खेले खत्म हो जाएगा? हालांकि अभी उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. क्रिकेट में आखिरी गेंद तक कुछ भी हो सकता है. लेकिन सच यही है कि अब CSK को चमत्कार जैसी स्थिति की जरूरत है.
CSK के लिए सबसे आसान समीकरण क्या है?
चेन्नई के क्वालिफिकेशन का सबसे सीधा रास्ता इस तरह है-
CSK गुजरात टाइटंस को हराए
पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच हारे
राजस्थान रॉयल्स और KKR दोनों अपने बाकी दोनों मैच न जीतें
दिल्ली कैपिटल्स भी हार जाए या नेट रन रेट में पीछे रहे
अगर इनमें से कोई एक समीकरण भी बिगड़ता है, तो CSK का सफर खत्म हो सकता है. फिलहाल CSK के सामने सिर्फ एक रास्ता है पहले गुजरात को हराओ, फिर बाकी टीमों के नतीजों का इंतजार करो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं