विज्ञापन

IPL 2026 के प्लेऑफ की जंग हुई तेज, हैदराबाद की जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का खेल, जानें टॉप-4 की रेस का पूरा समीकरण

IPL 2026 All Team Playoff Qualification Scenario: सनराइजर्स हैदराबाद अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर है और उन्हें क्वालिफाई करने के लिए अपने बाकी बचे 3 मैचों में से सिर्फ 1 जीत की दरकार है.

IPL 2026 के प्लेऑफ की जंग हुई तेज, हैदराबाद की जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का खेल, जानें टॉप-4 की रेस का पूरा समीकरण
IPL 2026 All Team Playoff Qualification Scenario:

IPL 2026 All Team Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों पंजाब किंग्स (PBKS) की हार ने पॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है. अब जबकि टूर्नामेंट बिजनेस एंड की ओर बढ़ रहा है, टॉप-4 में जगह बनाने के लिए '16 अंकों' का जादुई आंकड़ा सबसे अहम हो गया है. आइए समझते हैं कि किस टीम के लिए राह कितनी आसान या मुश्किल है.

हैदराबाद और राजस्थान के कदम प्लेऑफ की दहलीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर है और उन्हें क्वालिफाई करने के लिए अपने बाकी बचे 3 मैचों में से सिर्फ 1 जीत की दरकार है. जिस तरह क्लासेन और अभिषेक शर्मा फॉर्म में हैं, उनके लिए यह मुश्किल नहीं लगता. वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) को भी 4 में से केवल 1 मैच जीतना है. राजस्थान की मजबूती उनकी गेंदबाजी है, लेकिन आखिरी समय की ढिलाई उनका खेल बिगाड़ सकती है.

एक गलती और बाहर हो सकती है PBKS-RCB-GT-CSK

पंजाब किंग्स (PBKS) को टॉप पर बने रहने के बाद अब अगले 4 में से 2 मैच जीतने होंगे. लगातार तीन हार ने उनकी लय बिगाड़ दी है, खासकर शशांक सिंह की खराब फील्डिंग कोच पोंटिंग के लिए सिरदर्द बनी हुई है. आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों को भी 4 में से 2-2 जीत चाहिए. संजू सैमसन की कप्तानी में चेन्नई वापसी कर चुकी है, लेकिन आरसीबी को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा. गुजरात टाइटन्स (GT) के पास 5 मैच बचे हैं और उन्हें 2 जीत की तलाश है; उनके लिए राह तुलनात्मक रूप से आसान है.

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के लिए 'करो या मरो' की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 4 में से 3 और केकेआर (KKR) को 5 में से 3 मैच जीतने होंगे. केकेआर की अस्थिर बल्लेबाजी उनके लिए बड़ा खतरा है. सबसे दिलचस्प स्थिति मुंबई इंडियंस (MI) की है, जिन्हें अब 4 में से 4 मैच जीतने हैं. मुंबई अक्सर अंत में वापसी के लिए जानी जाती है, लेकिन यहाँ एक भी हार उनका सफर खत्म कर देगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 में से 5 मैच जीतने का कठिन लक्ष्य हासिल करना है.कुल मिलाकर, अब हर मुकाबला नॉकआउट जैसा है. यहां से जो टीम दबाव को बेहतर झेलेगी, वही प्लेऑफ का टिकट कटाएगी.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Titans, Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bengaluru, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com