आईपीएल 2024 के बचे हुए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है.बीसीसीआई की तरफ से ऐलान किए गए शेड्यूल के अनुसार, इस साल आईपीएल के सभी मुकाबले भारत में ही होंगे. आम चुनावों के चलते क्या आईपीएल 2024 के कुछ मैच भारत के बाहर होंगे, इसको लेकर कोई दिनों से चर्चा थी, अब इन पर विराम लग गया है. आईपीएल 2024 के नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे. आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर 21 को जबकि एलिमनेटर 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा क्वालीफायर 24 मई को और लीग का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाएगा.
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के पिछले साल के फाइनलिस्ट होने के कारण चलते माना जा रहा था कि प्लेऑफ के लिए इन दोनों टीमों के घरेलू मैदानों को चुना जाएगा और ऐसे में अहमदाबाद और चेन्नई को नॉकआउट मैचों के लिए चुना जाना, अपेक्षित तर्ज पर है. आईपीएल 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान पर इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. चेपॉक ने इस सीजन के ओपनिंग मैच की मेजबानी की थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते बीसीसीआई ने पहले सिर्फ 17 दिनों के कार्यक्रम का ऐलान किया था. इस दौरान 7 अप्रैल तक लीग के कुल 21 मैच खेले जाने हैं. बोर्ड द्वारा बाकी का जो शेड्यूल ऐलान किया गया है, वो 8 अप्रैल से है, यानि एक भी दिन का गैप नहीं है. पहले चरण की ही तरह दूसरे चरण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स खेल रही है. चेन्नई सुपर किंग्स 8 अप्रैल को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी.
IPL 2024 SCHEDULE....!!! ⭐ pic.twitter.com/M80vWCBE40
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 25, 2024
आईपीएल का जो बाकी शेड्यूल का ऐलान हुआ है, उसके अनुसार 21 अप्रैल को डबल हेडर होंगे. इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को डबल हेडर रखे गए हैं. वहीं 5 मई को भी डबल हेडर है. 5 मई के बाद 12 मई को डबल हेडर होंगे. वहीं 19 मई को लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा. 19 मई को भी डबल हेडर रखे गए हैं. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. बता दें, जारी शेड्यूल के अनुसार, पंजाब किंग्स अपने दो मैच धर्मशाला में खेलेगी. जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में दो मैच खेलेगी.
यह भी पढ़ें: Border-Gavaskar Trophy: 33 सालों में पहली बार होगा ऐसा, अब चार की बजाए इतने मैचों की होगी सीरीज
यह भी पढ़ें: Video: रोहित शर्मा से लेकर डेविड वॉर्नर तक...खिलाड़ियों ने जमकर उड़ाया गुलाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं