ऋषभ पंत की अगुवाई में आईपीएल 2024 में उतरी दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया था. सीजन का पहला मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज एनरिक नॉर्तजे सोमवार को होली के दिन दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हो गए है. एनरिक नॉर्तजे पीठ की चोट के चलते बीते कुछ समय से टीम से बाहर थे. इस चोट के चलते वो बीते साल भारत में हुए आईसीसी वनडे विश्व कप से भी चूक गए थे, लेकिन वापसी के बाद यह तेज गेंदबाज एक बार फिर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Everything moved a little 𝘕𝘖𝘙𝘛𝘑𝘌 today 😉🤯
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 25, 2024
Welcome 🔙, 𝟏𝟓𝟔.𝟐 𝐤𝐩𝐡 🔥#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/me5uirhY30
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप की शुरुआत से पहले पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी और नॉर्तजे इस सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हुए थे. नॉर्तजे इस चोट के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई वनडे सीरीज से भी गायब थे. हालांकि, उनके दिल्ली में शामिल होने के चलते फ्रेंचाइजी ने राहत की सांस जरुर ली होगी. ईशांत शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान परेशानी में दिखे थे. ऐसे में एनरिक नॉर्तजे के टीम में शामिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी जरुर मजबूत होगी. बता दें, एनरिक नॉर्तजे दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाज हैं और उन्होंने अभी तक आईपीएल में 40 मैचों में 8.33 इकॉनमी रेट से 53 विकेट लिए हैं. एनरिक नॉर्तजे ने पिछले सीजन में खेले 10 मैचों में 10 विकेट हासिल किए थे.
बात अगर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन की 63 रनों की पारी के दम पर आखिरी ओवर में 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया.
आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा.
यह भी पढ़ें: Video: रोहित शर्मा से लेकर डेविड वॉर्नर तक...खिलाड़ियों ने जमकर उड़ाया गुलाल
यह भी पढ़ें: IPL 2024 का बाकी शेड्यूल भी आया सामने, चेन्नई में होगा फाइनल, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं