विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2023

IPL 2023: इस कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली कर रहे हैं कप्तानी

IPL 2023 PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं. दरअसल, फाफ डु प्लेसी पूरी तरह से फिट नहीं हैं उनके पसली में परेशानी है, जिसके कारण कोहली आजके मैच में आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं

IPL 2023: इस कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली कर रहे हैं कप्तानी
पंजाब के खिलाफ विराट कोहली कप्तान

IPL 2023 PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं. दरअसल, फाफ डु प्लेसी पूरी तरह से फिट नहीं हैं उनके पसली में परेशानी है, जिसके कारण कोहली आजके मैच में आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं. टॉस के समय कोहली ने बताया कि, 'फाफ आज क्षेत्ररक्षण नहीं कर सकते हैं, इसलिए वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे. हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, पिच धीमी हो सकती थी. एक समय में एक मैच को ध्यान में रखते हुए, अपने खेल पर ध्यान देना, मुश्किल की स्थिति का अधिक से अधिक फायदा उठाना हम चाहते हैं. , हमने टूर्नामेंट में अभी तक ऐसा नहीं किया है. हमारे इलेवन में परिवर्तन नहीं'. दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कप्तानी भी सैम कुरेन कर रहे हैं. धवन आजका मैच भी नहीं खेल रहे हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

--- ये भी पढ़ें ---

* क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया 'WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का ऐलान, कोहली-रोहित को जगह नहीं, लेकिन बाबर आजम टीम में शामिल
* श्रीलंका के जादुई स्पिनर 'जयसूर्या' ने टेस्ट क्रिकेट में मचाई खलबली, केवल 6 टेस्ट खेलकर दोहरा दिया ऐतिहासिक कारनामा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com