विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2023

PBKS vs RCB: बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराया, सिराज ने झटके 4 विकेट

PBKS vs RCB: आईपीएल 2023 के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया. विराट कोहली ने इस मैच में आरसीबी की कप्तानी की.

PBKS vs RCB: बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराया, सिराज ने झटके 4 विकेट
PBKS vs RCB: बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराया, सिराज ने झटके 4 विकेट

PBKS vs RCB: आईपीएल 2023 के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया है. पंजाब ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और कोहली एंड कंपनी ने  20 ओवर में 174/4 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब की टीम 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 150 के स्कोर पर ही सिमट गई. बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज की गेंद आग उगलती नज़र आईं. सिराज ने पंजाब के 4 बल्लेबाज़ों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया और एक बेहतरीन रनआउट भी किया. जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 46 और जितेश शर्मा ने 41 रन बनाए. 

इससे पहले बैंगलोर की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए फाफ डु प्लेसिस ने 84 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली. वहीं इस मैच में आरसीबी की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने 59 रन बनाए. पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने 2 विकेट लिए और अर्शदीप सिंह व नेथन एलिस को 1-1 विकेट मिला.

इस मैच में बेंगलुरु की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे क्योंकि फाफ डु प्लेसिस चोटिल थे. वैसे डु प्लेसिस ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर बैटिंग ज़रूर की और एक शानदार पारी खेली. वहीं, दूसरी ओर शिखर धवन भी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे ते, पंजाब की कप्तानी सैम करन ने की.

(SCORECARD)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Live Cricket Score Updates of IPL 2023 27th Match Between Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore, straight from Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium and Mohali 


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com