- केकेआर की आज हैदराबाद से टक्कर
- ..मैच से पहले ही पेसर हुआ सीजन से बाहर
- ..वहीं दिल्ली कैपिटल्स खेमे में कोविड का डर
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से दो बड़ी खबरों का अपडेट आ रहा है. टीम इंडिया के उभरते हुए सीमर और चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े दीपक चाहर के आईपीएल से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है, तो वहीं अब कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा पेसर रासिख सलाम भी जारी संस्करण से बाहर हो गए हैं. कमर में चोट के कारण रासिख को टूर्नामेंट से हटने पर मजबूर होना पड़ा है, जो दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद फिर से मैदान पर लौटे थे. जारी सीजन में सलाम केकेआर के लिए दो मैच भी खेले, लेकिन अब वह आगे के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
यह भी पढ़ें: बेटा बन गया करोड़पति, फिर भी पेट पालने के लिए फलों की दुकान चला रहे क्रिकेटर के पिता
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केकेआर ने रासिख सलाम के विकल्प के नाम का भी ऐलान कर दिया है और सलाम की जगह अब हर्षित राणा बाकी सीजन में केकेआर के लिए खेलेंगे. हर्षित राणा दिल्ली के लिए खेलते हैं और केकेआर ने हर्षित के बेस प्राइस 20 लाख रुपये के मूल्य पर ही उन्हें टीम के साथ जोड़ा है.
यह भी पढ़ें: 'वह चुने गए लेकिन रैना नहीं': RR के खिलाफ फ्लॉप होते ही विजय शंकर पर बरसे फैंस
वहीं, आईपीएल से एक और निराशाजनक खबर यह आ रही है कि दिल्ली कैपटिल्स के फिजियो पैट्रिक फरहर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. वर्तमान में टीम की मैडिकल टीम फिजियो पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. अब जबकि कोविड के केस बढ़ रहे हैं, तो आईपीएल के लिए भी यह एक खतरे की तरह है. पिछले साल मई में भी कोविड की दूसरी लहर के चरम पर जाने के बाद बीसीसीआई को टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा था, जिसका आयोजन बाद में यूएई में किया गया था. वर्तमान में जारी संस्करण का आयोजन महाराष्ट्र के चार स्टेडियमों में किया जा रहा है. हालांकि, प्ले-ऑफ मुकाबलों का आयोजन राज्य के बाहर किए जाने की उम्मीद है, लेकिन प्ले-ऑफ चरण तक पहुंचने में अभी खासा समय है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं