IPL 2022 KKR vs DC: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को केकेआर के खिलाफ 44 रनों से बड़ी जीत मिली. इस मुकाबले में दिल्ली द्वारा दिए गए 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम दो गेंद शेष रहते 171 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 54 रनों की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. अय्यर ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 33 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए. लाइव स्कोरकार्ड
कैप्टन अय्यर के अलावा टीम के लिए आज अजिंक्य रहाणे ने 14 गेंद में एक चौका की मदद से आठ, वेंकटेश अय्यर ने आठ गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 18, नीतीश राणा ने 20 गेंद में तीन छक्के की मदद से 30, आंद्रे रसेल ने 21 गेंद में तीन चौके की मदद से 24, विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने नौ गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 15, पैट कमिंस तीन गेंद में एक चौका की मदद से चार, सुनील नरेन दो गेंद में एक चौका की मदद से चार, उमेश यादव एक गेंद में शून्य, रसिख सलाम छह गेंद में एक चौका की मदद से सात और वरुण चक्रवर्ती एक गेंद में नाबाद एक रन बनाने में कामयाब रहे.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव रहे. उन्होंने टीम के लिए चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 35 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. कुलदीप के अलावा टीम के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद ने तीन और शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट चटकाए. इन गेंदबाजों के अलावा ललित यादव ने भी एक सफलता प्राप्त की.
इससे पहले आज ब्रेबोर्न स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्हों टीम के लिए 45 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. वॉर्नर के अलावा टीम के लिए दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. शॉ ने इस दौरान 29 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए.
केकेआर की टीम ले लिए आज दिल्ली के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज कैरेबियन ऑलराउंडर सुनील नरेन (Sunil Narine) रहे. उन्होंने टीम के लिए चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 21 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. नरेन के अलावा टीम के लिए उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स (w), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम और वरुण चक्रवर्ती.
आरसीबी क्रिकेटर हर्षल पटेल पर टूटा दुखों का पहाड़, IPL छोड़ लौटे घर
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, 19th Match - Cricket Score from Brabourne Stadium, Mumbai Live Update
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं