भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने बुधवार को यहां कहा कि टेस्ट क्रिकेट से उन्हें जो आत्मविश्वास और मनोबल मिला वह उसे मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में जारी रखना चाहेंगे. वॉशिंगटन ने इस साल की शुरूआत में ब्रिसबेन में टेस्ट दार्पण करते हुए पहली पारी में 62 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी चटकाये थे। उन्होंने मैच के आखिरी दिन 22 रन अहम पारी खेली, जिससे भारतीय टीम यादगार जीत दर्ज करने में सफल रही.
DC vs MI: शिखर धवन ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, IPL में बतौर ओपनर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वाशिंगटन ने यहां एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन से निश्चित रूप से किसी भी क्रिकेटर का आत्मविश्वास बढ़ता है.' उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रही है और किसी भी युवा खासकर मेरे लिए शीर्ष स्तर पर टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलना सपने के सच होने जैसा है.' यह 21 साल का खिलाड़ी पिछले महीने इंग्लैंड पर 3-1 की जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम का भी सदस्य था.
वॉशिंगटन ने कहा, ‘‘हमने दो शीर्ष टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेला. उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने और जीत दर्ज करने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला.' उन्होंने कहा, ‘हां मैं इस आत्मविश्वास और लय को आईपीएल के आने वाले मैचों में जारी रखना चाहूंगा.' लगातार दूसरी बार बायो-बबल में खेले जा रहे आईपीएल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम इसके अभ्यस्त हो गये हैं. हम चाहते है कि समर्थन के लिए दर्शक मौजूद रहें. मुझे पता है कि दर्शकों से काफी ऊर्जा मिलती है.' उन्होंने कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हम खेलने का मौका मिलने से खुश है.'
VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं