बीसीसीआई संयुक्त अरब अमीरात (IPl 2002 in UAE) में होने वाले आईपीएल (Ipl 2020) को आयोजित करने में जुट गया है, लेकिन अब धीरे-धीरे कई चुनौतियां भी सके सामने आने लगी हैं. बीसीसीआई (BCCI) आयोजन लेकर आठों फ्रेंचाइजी को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया देगा, लेकिन सभी संबंधित टीमों के पास कई सवाल हैं, जिनके जवाब वह बोर्ड से जल्द से जलद चाहती हैं. और इन सवालों में भी सबसे अहम मुद्दा खिलाड़ियों के अपने साथ परिवार को यूएई लेकर जाने को है. साथ ही सभी फ्रेंचाइजी जल्द ही अपनी अपनी विशेषों की टीमें अमीरात (IPL 2020 in UAE) भेजना शुरू करेंगी ताकि सुविधाओं का जायजा ले सकें और यह पता चल सके कि किस तरह का जैविक सुरक्षित वातावरण बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: अपने घर का बिजली बिल देखकर गुस्सा हुए हरभजन सिंह, बोले- 'पूरे मोहल्ले का लगा दिया क्या..'
बोर्ड को कुछ सवालों के जवाब एसओपी में देने होंगे. इनमें सबसे पहला सवाल खिलाड़ियों के परिवार को लेकर है. एक फ्रेंचाइजी के आला अधिकारी ने कहा कि दो महीने के लिये खिलाड़ियेां को उनकी पत्नियों या परिवार से दूर रखना गलत होगा. उन्होंने कहा, ‘सामान्य समय पर पत्नियां या गर्लफ्रेंड खिलाड़ियों के साथ आ सकती हैं, लेकिन अभी हालात अलग है. यदि परिवार भी साथ जाता है तो वह होटल के कमरे में रहेगा या सामान्य तौर पर आ जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने ठोक डाले थे 275 रन
उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों के छोटे बच्चे भी हैं तो उन्हें दो महीने तक कमरे में कैसे रखेंगे.' आम तौर पर क्रिकेट टीमें पांच सितारा होटलों में रुकती हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में ऐसा इंतजाम कर पाना मुश्किल होगा जहां खिलाड़ियों के अलावा आम अतिथि होटल में नहीं आ सकें.अधिकारी ने कहा, ‘हर टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला नहीं कर सकती. उनके पास निजी जेट है और अपने सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल से वे डॉक्टर भी ले जा सकते हैं. पूरा पांच सितारा होटल किराये पर ले सकते हैं लेकिन बाकियों को देखना होगा कि उनके लिये क्या सर्वश्रेष्ठ हैशायद बीच रिसॉर्ट.'इसके अलावा टीमों को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर स्थानीय परिवहन की व्यवस्था भी करनी होगी. आम तौर पर ड्राइवर दिन भर के काम के बाद घर लौट जाते हैं, लेकिन इन हालात में उन्हें दो महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रुकना पड़ सकता है.
VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले करिय को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं