विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'अगले टाइम संभाल लेंगे', वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया ऐलान, फिर मचेगा मैदान में कोहराम!, - VIDEO

Vaibhav Suryavanshi New Target for Next Match vs GT: पहले ही मैच में तूफानी पारी खेलकर सुर्खियों में आए वैभव सूर्यवंशी ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ शुरुआत कर रहे हैं असली धमाका अभी बाकी है.

Vaibhav Suryavanshi: 'अगले टाइम संभाल लेंगे', वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया ऐलान, फिर मचेगा मैदान में कोहराम!, - VIDEO
Vaibhav Suryavanshi Next Target

Vaibhav Suryavanshi New Target for Next Match vs GT: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सू ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है. महज 15 साल की उम्र में 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में टीम स्टाफ का एक सदस्य वैभव से कहता नजर आता है कि उसने पहले से अनुमान लगाया था कि वह 22 गेंदों में 67 रन बनाएंगे. स्टाफ सदस्य ने बताया कि उसने यह स्कोर लिखकर रखा था और सिर्फ एक व्यक्ति को ही इसके बारे में बताया था, लेकिन वैभव 15 रन से उस आंकड़े से चूक गए.

इस पर 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव ने बेहद आत्मविश्वास भरे अंदाज में जवाब दिया “कोई बात नहीं सर, अगली बार संभाल लेंगे.”

वैभव का यह जवाब अब एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है. क्रिकेट फैंस इसे उनके आत्मविश्वास और अगले मैच के लिए चेतावनी मान रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं. ऐसे में सभी की नजरें अब वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी कि क्या वह अपने इस “वादा जैसे बयान” को मैदान पर सच साबित कर पाते हैं या नहीं.

पहले ही मैच में तूफानी पारी खेलकर सुर्खियों में आए वैभव ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ शुरुआत कर रहे हैं असली धमाका अभी बाकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com