विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

धोनी ने कहा युवा खिलाड़ियों में जोश नहीं दिख रहा, जिसपर श्रीकांत भड़के, बोले- तो जाधव में क्या नजर आ रहा..

IPL 2020: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने केदार जाधव (Kedar Jadhav) के चयन पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की आलोचना करते हुए पूछा कि उन्हें इस खिलाड़ी में कौन सा ‘प्रभाव’ नजर आया

धोनी ने कहा युवा खिलाड़ियों में जोश नहीं दिख रहा, जिसपर श्रीकांत भड़के, बोले- तो जाधव में क्या नजर आ रहा..
IPL 2020: केदार जाधव को टीम में बनाए रखने पर भड़के श्रीकांत, बोले- 'वह मजाकीय लग रहा है..'

IPL 2020: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने केदार जाधव (Kedar Jadhav) के चयन पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की आलोचना करते हुए पूछा कि उन्हें इस खिलाड़ी में कौन सा ‘प्रभाव' नजर आया. श्रीकांत धोनी (Dhoni) की उस टिप्पणी पर सवाल कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल युवाओं ने सीनियर्स को चुनौती देने और अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए जरूरी जोश नहीं दिखाया. श्रीकांत ने ‘स्टार स्पोर्ट्स तमिल' पर कहा, ‘‘ धोनी जिस प्रक्रिया के बारे बार कर रहे हैं मैं उसे कभी स्वीकार नहीं करूंगा.' उन्होंने कहा, ‘‘ वह जिस प्रक्रिया के बारे में वह बात कर रहे हैं वो अर्थहीन है, आप प्रक्रिया, प्रक्रिया के बारे में बात करते रहते हैं लेकिन आपकी चयन की प्रक्रिया ही गलत है. उन्होंने कहा, ‘‘धोनी क्या कहना चाहते हैं? वह कह रहे हैं कि (एन) जगदीशन (विकेटकीपर-बल्लेबाज) प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन क्या ‘स्कूटर' जाधव के पास वह प्रभाव है? यह मजाकीय लग रहा है. मैं आज इस जवाब को स्वीकार नहीं करूंगा. इस प्रक्रिया की बात तब हो रही है जब चेन्नई के लिए टूर्नामेंट (प्लेऑफ में पहुंचने का मौका) ही खत्म हो गया है.''

जगदीशन ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेला है. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हारने के बाद चेन्नई की टीम तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर खिसक गयी है आईपीएल के 13वें संस्करण में टीम की यह 10 मैचों में सातवीं हार थी. आईपीएल के शुरुआती सत्र में टीम के ब्रांड दूत और मेंटोर रहे श्रीकांत ने लेग स्पिनर पीयूष चावला के चयन पर भी सवाल उठाया. धोनी से इससे पहले कहा था, ‘‘ इस सत्र में हमारा वह स्तर नहीं था। इसके साथ ही युवाओं ने प्रभावित नहीं किया. बता दें कि आईपीएल प्वॉइंट टेबल (IPL 2020 Points Table) में सीएसके अब सबसे नीचे पहुंच गई है, यहां से पलटवार करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाना सीएसके के लिए काफी मुश्किल है. 

आईपीएल प्वॉइंट टेबल (IPL 2020 Points Table) में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम है जिसके पास 14 अंक हैं, दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है, मुंबई के पास इस समय 12 अंक हैं. तीसरे नंबर पर कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  (Royal Challengers Banagalore) है. टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने आखिरी मैच जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. राजस्थान भी अब प्लेऑफ की रेस में बना हुआ है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Kedar Mahadav Jadhav, Kristian Clarke, Kris Srikkanth, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com