IPL 2020: आईपीएल के 13वां सेशन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम ने स्काई-डाइविंग के ज़रिये अपनी जर्सी लॉन्च की. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 10 दिनों बाद ही शुरू हो रहे आईपीएल (IPL 2020) से पहले राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार तरीके से जर्सी लॉन्च की. ये जर्सी दुबई के इकलौते वन एंड ओनलि, रॉयल मिराज रिसॉर्ट से लॉन्च की गई. रेड बुल के विंगसूट एथलीट राजस्थान रॉयल्स का जर्सी भरा बैग लेकर आसमान में उड़े. फिर दानि रोमान हवा में कलाबाज़ियां खाते हुए विमान से बाहर आए. और ज़मीन पर खड़े राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी इस हैरतअंगेज़ कारनामे को देखकर दंग होते रहे.
स्पेनिश स्काईडाविंग एथलीट दानि रोमान ने हज़ारों फ़ीट ऊपर आसमान में जाकर राजस्थान रॉयल्स के बैग के साथ छलांग लगाई. उनके छलांग लगाते ही धुंए का एक पुछल्ला उनके पांवों से बाहर निकलता दिखा. एथलीट दानि रोमान ने बैग में भरे राजस्थान रॉयल्स की जर्सी को आसमान से नीचे छोड़ दिया. सभी खिलाड़ियों को उनकी जर्सी मिल गई. और, बड़े ही स्टाइल
के साथ ये लॉन्च यादगार बन गया.
पिछले साल अपने आईपीएल के पहले ही मैच में अर्द्धशतक लगाकर कीर्तिमान बनाने वाले क्रिकेटर रियान पराग बेहद उत्साहित नज़र आए. 18 साल के गुवाहाटी के रहने वाले ऑलराउंडर रियान ने कहा "मैं रेड बुल के एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स और एडवेंचर के बारे में जानता हूं, इसलिए मुझे उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद थी. स्काईडाइविंग मेरे बकेटलिस्ट में है. स्काईडाइविंग के साथ हमारी जर्सी का आना लाजवाब है.' राजस्थान रॉयल्स के बांये हाथ के बल्लेबाज़ डेविड मिलर भी इस लॉन्च को लेकर उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा, 'मैं दुबई में दो साल पहले स्काईडाइविंग कर चुका हूं. मेरी यादें ताज़ा हो गईं.'
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं