- IPL 2020 का आगाज आज से
- पहला मुकाबला, सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच
- IPL 2020 के लिए बने हैं नए नियम
IPL 2020 का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है. आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK vs MI) के बीच होगा. कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण इस बार आईपीएल भारत से बाहर यूएई में खेला जा रहा है. इस बार आईपीएल के दौरान मीडिया की नो एंट्री है, इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नियम बनाए गए हैं. टूर्नामेंट के शुरूआत होने से पहले फैन्स को नए नियम जाननी बेहद ही जरूरी है. आईपीएल (IPL 2020) 19 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा. काफी जद्दोजहद के बाद आखिर में ईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल कराने का फैसला किया है. आईए जानते हैं आईपीएल में बने नए नियम क्या-क्या होंगे.
थर्ड अंपायर 'नो बॉल' नियम
इस बार आईपीएल में नो बॉल की जांच थर्ड अंपायर भी करेंगे. आईपीएल मैच के दौरान फ्रंट फुट नो बॉल की जांच फील्ड अंपायर की जगह थर्ड अंपायर करने वाले हैं. गौरतलब है कि पिछले आईपीएल में कई ऐसी घटना हुई थी जिसमें नो बॉ़ल को लेकर विवाद खड़े हुए थे. यहां तक कि धोनी भी फील्ड अंपायर के द्वारा गलत नो बॉल को लेकर मैदान पर आकर गुस्से का इजहार करते हुए नजर आए थे.
कोरोना सब्स्टीट्यूट
आईपीएल के दौरान कोरोना सब्स्टीट्यूट का नियम रखा गया है, यानि टूर्नामें के दौरान किसी खिलाड़ी को कोरोना हुआ तो टीम उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को पूरे टूर्नामेंट के लिए अपने टीम में शामिल कर सकती है. नए नियम के अनुसार बल्लेबाज के बदले बल्लेबाज और गेंदबाज के बदले गेंदबाज को ही टीम रिप्लेस कर सकती है.
लार का इस्तमान नहीं करना होगा
आईपीएल के दौरान गेंदबाज गेंद पर लार का इस्तमाल नहीं कर पाएंगे. कोरोना के कारण गेंद को चमकाने के लिए गेंदबाज को लार का इस्तमाल नहीं करने दिया जाएगा. यदि भूल से कोई गेंदबाज ऐसा करता है तो पहले उसे चेतावनी दी जाएगी और यदि गलती दोहराई जाती है तो विपक्षी टीम के खाते में 5 रन पेनाल्टी के तौर पर जोड़ दिए जाएंगे.
मैच का समय
इस बार आईपीएल यूएई में हो रहा है, ऐसे में भारत के फैन्स को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के मैच जल्दी शुरू होंगे. शाम वाले मैच भारत के समय के अनुसार साढ़े 7 बजे से खेले जाएगें तो वहीं दोपहर वाले मैच साढ़े 3 बजे से शुरू होंगे.
10 डबल हेडर मैच
आईपीएल 2020 में कुल 10 दिन डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. यानि एक दिन में दो मैच 53 दिन के टूर्नामेंट में 10 दिन ऐसे होंगे जब एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं