विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

IPL 2018: जब दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे दिखाई MS धोनी जैसी फुर्ती, हर कोई हुआ हैरान, देखें VIDEO

कोलकाता नाइराइडर्स के कप्‍तान दिनेश कार्तिक इस समय अपने सर्वश्रेष्‍ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं.

IPL 2018: जब दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे दिखाई MS धोनी जैसी फुर्ती, हर कोई हुआ हैरान, देखें VIDEO
मंगलवार के मैच में दिनेश कार्तिक ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए स्‍टुअर्ट बिन्‍नी की स्‍टंपिंग की
  • करियर के सर्वश्रेष्‍ठ दौर से गुजर रहे दिनेश कार्तिक
  • बैटिंग के साथ विकेटकीपिंग में भी कर रहे कमाल
  • मंगलवार को गजब की तेजी दिखाकर बिन्‍नी को स्‍टंप किया
कोलकाता: कोलकाता नाइराइडर्स के कप्‍तान दिनेश कार्तिक इस समय अपने सर्वश्रेष्‍ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं. निधास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्‍लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाने के बाद वे आईपीएल 2018 में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. कोलकाता के लिए बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए वे न केवल टीम के युवा खिलाड़ि‍यों के लिए प्रेरणा बने हुए है बल्कि विकेट के पीछे उनकी चुस्‍ती-फुर्ती भी देखते ही बन रही है. मंगलवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 41 रन की पारी खेलने के पहले दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे बिजली जैसी तेजी दिखाते हुए राजस्‍थान के स्‍टुअर्ट बिन्‍नी की स्‍टंपिंग की.



यह भी पढ़ें: धोनी स्टाइल में बनाया कार्तिक ने बल्लेबाज को शिकार, हवा में उड़कर की स्टम्पिंग

राजस्‍थान की पारी के दौरान 12वें ओवर के दौरान बिन्‍नी ने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद को क्रीज से निकलकर 'उड़ाने' का प्रयास किया. इस कोशिश में बल्‍लेबाज ने गेंद की लाइन मिस कर दी और कार्तिक ने अपना काम कर दिखाया. उन्‍होंने इतनी तेजी से बेल्‍स उड़ाईं कि बिन्‍नी हैरान रह गए.  यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने विकेट के पीछे इस तरह की सजगता दिखाई है. इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ ही उन्‍होंने अजिंक्‍य रहाणे को आउट किया था. उस मैच में रहाणे ने केकेआर के बॉलर नीतीश राणा की गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान वे गेंद की लाइन मिस कर गए. गेंद बल्‍लेबाज के पैड से लगी और कार्तिक ने अपना एक ग्‍लव्‍ज उतारकर बिना पीछे देखे गेंद को विकेट के पीछे दिखा दे दी. फलस्‍वरूप रहाणे को आउट होकर पेवेलियन लौटना पड़ा था.
वीडियो: केकेआर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 6 विकेट से हराया
मंगलवार के मैच में केकेआर के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 19 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई थी. जवाब में क्रिस लिन की 45 और दिनेश कार्तिक की नाबाद 41 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने 143 रन का लक्ष्‍य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, Dinesh Karthik, KKR Vs RR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com