विज्ञापन
This Article is From May 23, 2015

बैंगलोर को तीन विकेट से हराकर चेन्नई छठी बार फ़ाइनल में, छठे फ़ेयर प्ले अवार्ड के हक़दार भी बने

बैंगलोर को तीन विकेट से हराकर चेन्नई छठी बार फ़ाइनल में, छठे फ़ेयर प्ले अवार्ड के हक़दार भी बने
रांची: रांची की धीमी पिच पर कप्तान धोनी ने अहम टॉस जीता और बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा दिया। क्रिस गेल के बल्ले से लगकर नेहरा की दूसरी ही गेंद बाउंड्री के पार पहुंच गई। तीसरे ओवर में विराट कोहली ने भी नेहरा को चौका और छक्का लगाया।

लेकिन इसके बाद नेहरा ने बैंगलोर को बड़े झटके दिए। विराट नेहरा का 20वां और डिविलियर्स 21वां शिकार बने। फिर मंदीप सिंह का विकेट आर अश्विन की झोली में गया। विराट कोहली 12, एबी डिविलियर्स 1 और मंदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए।

फिर सुरेश रैना ने अपनी ही गेंद पर क्रिस गेल का काम तमाम कर दिया। गेल ने 43 गेंदों पर 41 रन बनाए। दिनेश कार्तिक आईपीएल 8 में नेहरा का 22वां शिकार बने।

आख़िरी पांच ओवरों में बैंगलोर ने 49 रन बटोरे। आख़िरी ओवरों में 17 साल के सरफ़राज़ ख़ान ने 21 गेंदों पर 31 रन बटोरे और चेन्नई को फ़ाइनल में पहुंचने के लिए 140 रनों का लक्ष्य मिला।

140 के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत धमाकेदार नहीं रही। ड्वेन स्मिथ 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर श्रीनाथ अरविंद का शिकार बने।
अगली ही गेंद पर क्रिस गेल डू प्लेसी का कैच नहीं लपक पाये। इसके बाद हर्शल पटेल और दिनेश कार्तिक भी कैच छोड़कर बैंगलोर की मुश्किलें बढ़ाते रहे।

यजुवेन्द्र चहल ने डू प्लेसी को आईपीएल में अपना 22वां शिकार बनाया। डू प्लेसी ने 22 गेंदों पर 21 रन जोड़े। यजुवेन्द्र चहल ने रैना को अगली गेंद पर शून्य पर आउट कर आईपीएल का 23वां विकेट अपने नाम कर लिया।

आख़िरी पांच ओवरों में चेन्नई को जीत के लिए 49 रनों की ज़रूरत थी। हसी ने छक्के के साथ अर्द्धशतक बनाया। हसी 46 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए।

युवा स्टार पवन नेगी का छक्का लगाकर चेन्नई को जीत के क़रीब ले गया। स्टार्क की गेंद पर ब्रावो बोल्ड हुए और आखिरी ओवर में धोनी आउट हुए तो मैच का रोमांच बढ़ गया।

धोनी आउट हुए तब आख़िरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 1 रन की ज़रूरत थी। चेन्नई ने 3 विकेट से मैच जीता और चेन्नई की टीम छठी बार फ़ाइनल में पहुंच गई। 28 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले आशीष नेहरा को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
बैंगलोर को तीन विकेट से हराकर चेन्नई छठी बार फ़ाइनल में, छठे फ़ेयर प्ले अवार्ड के हक़दार भी बने
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com