विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

आईपीएल-13 का भारत से बाहर होना लगभग तय, इन दो देशों के बीच है आयोजन की रेस

भारतीय बोर्ड आईसीसी टी-20  वर्ल्ड कप को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहा है, लेकिन सूत्रों के बीसीसीआई का आईपीएल के आयोजन को लेकर अपना होमवर्क पूरा है और इस बाबत जल्द ही घोषणा किए जाने की उम्मीद है. 

आईपीएल-13 का भारत से बाहर होना लगभग तय, इन दो देशों के बीच है आयोजन की रेस
आईपीएल की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • बीसीसीआई कर रहा वर्ल्ड कप की बाबत घोषणा का इंतजार
  • टी20 वर्ल्ड कप रद्द होने से और आसान होगी राह
  • जहां हालात सर्वश्रेष्ठ होंगे, वहीं देश चुनेंगे-बीसीसीआई
नई दिल्ली:

अब जबकि कुछ देशों ने क्रिकेट खेलने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं, तो बीसीसीआई को भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण (#IPL13) आयोजित करने का हौसला मिला है. और बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन को लेकर पूरी तरह से गंभीर है. भारतीय बोर्ड आईसीसी टी-20  वर्ल्ड कप को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहा है, लेकिन सूत्रों के बीसीसीआई का आईपीएल के आयोजन को लेकर अपना होमवर्क पूरा है और इस बाबत जल्द ही घोषणा किए जाने की उम्मीद है. 

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया यूएई और श्रीलंका के रूप में बीसीसीआई ने दो देशों में आयोजन के लिए पसंद किया है और बोर्ड जल्द ही फाइनल नाम का ऐलान करेगा कि किस देश की किस्मत में आईपीएल का आयोजन आता है. उन्होंने कहा कि हमारा मूल विचार और कोशिश भारत में ही आईपीएल के आयोजन की थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण अब यह संभव नहीं है. अब टूर्नामेंट का आयोजन यूएई या श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि हमें आयोजन देश को लेकर आखिरी निर्णय लेना अभी बाकी है, लेकिन संभावना पूरी यह है कि 13वां संस्करण भारत के बाहर ही आयोजित होगा. भारत में हालात ऐसे नहीं दिखते कि एक या दो शहर में ही सारी टीमों का जमावड़ा किया जा सके. हालांकि, मैच क्लोज डोर में किए जा सकते हैं, लेकिन यह खिलाड़ियों और आम जनता की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं होगा. 

अधिकारी ने कहा आईपीएल के आयोजन को लेकर श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबला है, लेकिन यह देखना होगा कि इसमें किस देश में कोरोनावायरस के लिहाज से हालात बेहतर हैं. वहीं. खिलाड़ियों के रहने सहित बाकी इंतजाम की सहूलियत पर भी विचार करना होगा. कुल मिलाकर जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com