विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

इंजमाम उल हक बोले- सुनील गावस्कर की सलाह ने बदल दिया मेरा करियर, शार्ट गेंद खेलने से लगता था डर..देखें Video

इंज़माम-उल-हक़ (Inzamam-ul-Haq) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि कैसे सुनील गावस्कर (Sunnil Gavaskar) ने उनकी बल्लेबाजी को सुधारने में मदद की.

इंजमाम उल हक बोले- सुनील गावस्कर की सलाह ने बदल दिया मेरा करियर, शार्ट गेंद खेलने से लगता था डर..देखें Video
इंजमाम उल हक ने किया खुलासा, गावस्कर की सलाह के कारण शार्ट गेंद अच्छी तरह से खेल पाया
  • पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज इंजमाम उल हक ने गावस्कर को लेकर दिया बयान
  • इंजमाम उल हक ने अपने यू-ट्यूब चैनल में बताया कैसे गावस्कर ने की मदद
  • इंजमाम उल हक को शार्ट गेंद खेलने से लगता था 'डर'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज इंज़माम-उल-हक़ (Inzamam-ul-Haq) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर सुनील गावस्कर को लेकर एक खास बातें अपने फैन्स के साथ शेयर की है. इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि कैसे सुनील गावस्कर (Sunnil Gavaskar) ने उनकी बल्लेबाजी को सुधारने में मदद की. इंजमाम ने कहा कि करियर में उनको एक बार शॉर्ट बॉल खेलने में काफी परेशानी आ रही थी, तब मैंने गावस्कर से इस बारे में सलाह मांगी थी. गावस्कर की सलाह ने मेरे करियर में नई जान फूंकी और शॉर्ट बॉल खेलने की समस्या हमेशा के लिए दूर हो गई. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया कि 1992 वर्ल्डकप के बाद हम इंग्लैंड दौरे पर गए थे. वर्ल्डकप में मैंने अच्छा परफॉर्मेंस किया था और वह मेरा पहला इंग्लैंड दौरा था. टेस्ट मैच को दौरान मुझे बिल्कुल मालूम नहीं था कि इंग्लैंड की पिचों पर किस तरह से बल्लेबाजी करनी है. शॉर्ट बॉल को खेलने में मुझे काफी परेशानी हो रही थी.

उस दौरान मेरी मुलाकात गावस्कर से चैरिटी मैच के दौरान हुई. उस समय मैं उनके पास गया और उनसे इस समस्या को लेकर उनकी राय मांगी. गावस्कर ने मुजे कहा कि आप शॉर्ट गेंद के बारे में ज्यादा मत सोचे, अगर बल्लेबाजी करते वक्त ऐसा दिमाग में रहेगा तो यकीनन मुश्किल आएगी.  इंजमाम ने आगे कहा कि महान गावस्कर ने कहा कि आप बल्लेबाजी करने जाए और जब गेंदबाज गेंदबाजी करेगा तो आपको खुद ही पता चल जाएगा कि गेंद किस ओर खेलनी है और शॉर्ट गेंद पर क्या करना है. 

इंज़माम-उल-हक़ (Inzamam-ul-Haq) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आगे कहा कि इसके बाद मैंने गावस्कर की सलाह को मानकर खूब प्रैक्टिस की, मैने शार्ट गेंद के बारे में सोचना बंद कर दिया. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि इसके बाद मैनें कभी भी बल्लेबाजी करने से पहले शॉर्ट गेंद के बारे में नहीं सोचा. इसके बाद फिर मुझे कभी भी शार्ट गेंद को खेलने में दिक्कत नहीं आई.

बता दें कि इंज़माम-उल-हक़ (Inzamam-ul-Haq) पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. अपने करियर में इंजमाम ने 120 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 8830 रन बनाए इसके अलावा वनडे में 378 मैच खेलकर कुल 11739 रन बना पाने में सफल रहे. इंजमाम के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 शतक दर्ज हैं. टेस्ट में 25 तो वहीं वनडे में 10 शतक जमाने में सफल रहे. पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com