विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

INDvsSL: विराट कोहली सहित हर भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बना रही श्रीलंका टीम

श्रीलंका के गेंदबाजी कोच रुमेश रत्नायके ने खुलासा किया है कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हर खिलाड़ी के लिये विस्तृत रणनीति तैयार की है.

INDvsSL: विराट कोहली सहित हर भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बना रही श्रीलंका टीम
श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ पहला टेस्‍ट 16 नवंबर से कोलकाता में खेलेगी (फाइल फोटो)
  • गेंदबाजी कोच रुमेश रत्नायके ने किया खुलासा
  • कहा, योजना को अमल में लाना है महत्‍वपूर्ण
  • पिछली सीरीज में श्रीलंका टीम की हुई थी करारी हार
कोलकाता: श्रीलंका के गेंदबाजी कोच रुमेश रत्नायके ने खुलासा किया है कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हर खिलाड़ी के लिये विस्तृत रणनीति तैयार की है लेकिन कहा कि मैदान पर इस रणनीति को अमलीजामा पहनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है. दो दिवसीय अभ्यास मैच के बाद रत्नायके ने पत्रकारों से कहा, ‘जवाबी हमले के लिये जो करना था, वो हमने किया. टेस्ट सीरीज में जो भी हम उम्मीद करेंगे, मुझे उम्मीद है कि हमारी रणनीति कारगर होगी.’उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ रणनीति बना सकते हैं, लेकिन मैदान पर इसका कार्यान्वयन काफी अहम है. यह काफी चुनौतीपूर्ण है. यह सिर्फ कप्तान विराट कोहली के लिए ही नहीं है बल्कि हमें हर भारतीय खिलाड़ी के लिये कुछ विशेष रणनीति बनानी होगी. हम हमेशा योजना के अनुसार चलते हैं लेकिन क्या हम अपनी रणनीति को कार्यान्वित कर पाते हैं या नहीं, या फिर किस चरण पर और किस जगह करते हैं.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ

उन्‍होंने कहा कि उम्मीद है कि यह हमारे फायदे के लिये ही हो.’श्रीलंका को इस साल के शुरू में तीनों प्रारूपों में घरेलू मैदान पर 0-9 की हार का मुंह देखना पड़ा था. रत्नायके ने कहा, ‘हालांकि बीते समय का परिणाम इतना अच्छा नहीं रहा, इसलिये हम नई शुरुआत की कोशिश कर रहे हैं.’ (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka, Rumesh Ratnayake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com