विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

INDvsAUS: बेंगलुरु वनडे में हार के साथ ही भारतीय टीम से छिन गया नंबर वन का ताज

ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु वनडे में भारत को 21 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारत का विजयी रथ भी थम गया.

INDvsAUS: बेंगलुरु वनडे में हार के साथ ही भारतीय टीम से छिन गया नंबर वन का ताज
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
  • बेंगलुरु में हार के बाद भारत ने गंवाया नंबर वन का ताज
  • भारत और साउथ अफ्रीका के वनडे में अब हो गए119 अंक
  • दशमलव गणना के आधार पर साउथ अफ्रीका की टीम बनी नंबर वन
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु वनडे में भारत को 21 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारत का विजयी रथ भी थम गया. भारतीय टीम का विजयी अभियान पिछले 9 मैचों से लगातार चलता आ रहा था और उम्मीद भी यही की जा रही थी कि भारत ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु में हराकर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखेगा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कल शानदार खेल दिखाते हुए भारत को मात दे दी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 334 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना पाई. पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत की यह पहली हार है और ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत. फिलहाल, इस सीरीज में भारत 3-1 से आगे है. 

यह भी पढ़ें: मैच हारने के बाद भी विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी से निकले आगे

भारत को बेंगलुरु मैच में हारने से काफी नुकसान हुआ है. भारत यह मैच ही नहीं हारा बल्कि भारतीय टीम ने वनडे में नंबर वन की पोजिशन भी गंवा दी. इंदौर वनडे में जीत हासिल कर भारत ने नंबर की पोजिशन पाई थी. इस मैच से पहले भारत के 120 अंक थे, लेकिन बेंगलुरु में हार के बाद भारतीय टीम के 119 अंक रह गए. अब भारत और साउथ अफ्रीका के अंक बराबर हैं, लेकिन दशमलव गणना में आगे होने से साउथ अफ्रीका की टीम नंबर वन पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: INDvsAUS: हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

अब भारत के पास नागपुर में होने वाले अंतिम मैच जीतकर दोबार नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान होने का आखिरी मौका है. भारत यह मैच जीत जाता है तो उसके दोबार 120 अंक हो जाएंगे और वह नंबर वन बन जाएगा. लेकिन अगर इस मैच में भी भारत को हार मिलती है तो भारत के 118 अंक रह जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहेगा. वहीं अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता तो वह 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी.

VIDEO:  विराट रोहली की तकनीक पर उठे सवाल!
बेंगलुरु वनडे में भारत की हार के बाद भी कप्तान विराट कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. इस मैच में कोहली ने बहुत ज्यादा रन तो नहीं बनाए, लेकिन उन्होंने कप्तान के तौर पर सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम था. विराट ने यह रन 39 सबसे तेज 39 मैचों में बनाए, जबकि डिविलियर्स ने 41 वनडे मैच में यह रन बनाए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Team, ODI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com