इस साल इंग्लैंड में 30 मई से खेले जाने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम ऐलान हो गया है. विराट कोहली टीम के कप्तान होंगे. वहीं, सेलेक्टरों ने क्रिकेट पंडितों और पूर्व क्रिकेटरों की राय और पसंद को दरकिनार करते हुए दूसरे विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी है, तो रवींद्र जडेजा भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:
— BCCI (@BCCI) April 15, 2019
Snapshot from the Selection Committee Meeting that took place at the BCCI Headquarters in Mumbai today. pic.twitter.com/AD893ctuBN
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंडया, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी
India's squad for the ICC #CWC19 announced: Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), Shikhar Dhawan, KL Rahul, Vijay Shankar, MSD (wk), Kedar Jadhav, Dinesh Karthik, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Mohd Shami
— BCCI (@BCCI) April 15, 2019
इससे पहले पांचों चयनकर्ता मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय पहुंचे और कुछ देर बाद कप्तान विराट कोहली भी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे. भारतीय टीम को लेकर क्रिकेटप्रेमियों और विशेषज्ञों में बहुत ही रोमांच बना हुआ था. सभी अपनी-अपनी खुद की पसंदीदा टीम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, संजय मांजरेकर से लेकर गौतम गंभीर और अजहरुद्दीन तक ने अपनी-अपनी टीम का चयन किया था.
यह भी पढ़ें: World Cup 2019: इसलिए भारतीय टीम के साथ पूरे वर्ल्ड कप के दौरान बने रहेंगे तीन एक्स्ट्रा नेट बॉलर, लेकिन...
पिछले कुछ महीनों से लेकर टीम चयन होने से पहले तक टीम मैनेजमेंट की सारी ऊर्जा और विशेषज्ञों के बीच चर्चा नंबर चार बल्लेबाज और अतिरिक्त विकेटकीपर पर केंद्रित रही. सारी चर्चा इसी को लेकर थी कि नंबर चार बल्लेबाज कौन होगा और दूसरे विकेटकीपर के रूप में किसे वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा. नंबर चार के लिए अंबाती रायडू, केएल राहुल और विजय शंकर होड़ में थे, तो दूसरे विकेकीपर के लिए ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच जोरदार मुकाबला था. सभी ज्यादातर दिग्गजों ने दूसरे विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को अपनी-अपनी 15 सदस्यीय टीम में जगह दी थी, लेकिन आखिर में यह सौभाग्य दिनेश कार्तिक के हिस्से में आया. वहीं, चीफ सेलेक्टर ने साफ कर दिया कि रायडू के खिलाफ कुछ नहीं गया, लेकिन विजय के चयन के पीछे कई कारण रहे. विजय शंकर नंबर चार पर खेलेंगे. वास्तव में उनका इस्तेमाल नंबर चार से ओनपर के रूप तक में हो सकता है. एमएसके प्रसाद ने यह भी कहा कि केएल राहुल को तीसरे ओपनर के रूप में टीम में चुना गया है, लेकिन उनके बारे में कोई भी आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट ही लेगा.
VIDEO: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच पर रविशंकर प्रसाद की राय सुन लीजिए.
अब देखने की बात यही होगी कि क्या चयन समिति अपनी पुरानी सोच पर कायम रहती है या हालिया प्रदर्शन के बाद टीम का संयोजन बदल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं