आखिरकार क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेले जानें वाले मुकाबले का आगाज हो चुका है. हालांकि, बारिश की वजह से ओवरों में कटौती हुई है. निर्णायक मुकाबला 20-20 ओवरों के बजाय नौ-नौ ओवरों का खेला जा रहा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. टॉस जीतने के बाद होप ने कहा, 'बारिश हुई है. मगर पिच फिर भी अच्छी नजर आ रही है. इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. छोटा गेम है. इसलिए हमारा पूरा ध्यान अच्छी गेंदबाजी करने पर लगा हुआ है. उम्मीद है हम इस सीरीज को अच्छे अंजाम के साथ समाप्त करेंगे. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'
श्रेयस अय्यर का बयान
बेंगलुरु में टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. यहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है. अपने अप्रोच में हम आक्रामक रहना चाहेंगे. हमें दबाव में नहीं आना है. मुकाबले को जीतने का हम पूरा प्रयास करेंगे. उनके बल्लेबाजों के पास काफी अच्छे शॉट लगाने की काबिलियत है. मगर हम भी पिछले काफी समय से अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. टीम में दो बदलाव हुए हैं. शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार वापसी कर रहे हैं.'
Here's a look at #TeamIndia's Playing XI for the series decider! 🙌 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Nitish Kumar Reddy was not available for selection in the fifth T20I against West Indies due to illness. Match updates ▶️ https://t.co/hpGnrNyZVS #INDvWI | @mflone_ https://t.co/iy5XLSGiSt
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
पांचवें टी20 मुकाबले के लिए भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार और 11 प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज: 1 शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 2 ज्वेल ऐंड्र्यू, 3 शिमरॉन हेटमायर, 4 रोवमन पॉवेल, 5 शरफेन रदरफोर्ड, 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 रॉस्टन चेज, 8 शमार स्प्रिंगर, 9 कीमो पॉल, 10 शमार जोसेफ और 11 गुडाकेश मोती.
यह भी पढ़ें- ट्राई सीरीज से पहले शाहीन अफरीदी ने भरी हुंकार, 3 दिन की ट्रेनिंग को बताया पाकिस्तान का बड़ा हथियार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं