IND vs WI 3rd T20I : भारत ने तीसरा टी-20 मैच 17 रनों से जीत लिया है. वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन ही बना सकी, जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीत ली है. बता दें कि भारत की यह टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 9वीं जीत है. भारत की ओर से हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए तो वहीं वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिला. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए. पूरन ने 47 गेंद पर 61 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. भारत ने इससे पहलेवनडे सीरीज में भी 3-0 से जीत हासिल की थी. इससे पहले भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाए थे. IND vs WI: सूर्यकुमार ने जमाया तूफानी अर्धशतक तो जोड़ लिए दोनों हाथ, देखकर रोहित ने ऐसे किया रिएक्ट- Video
CHAMPIONS #TeamIndia pic.twitter.com/9CRlRacaff
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर की तूफानी पारी खेली. सूर्यकुमार ने 31 गेंद पर 65 रन बनाए जिसमें 1 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. वहीं, वेंकटेश 19 गेंद पर 35 रन बनवाकर नाबाद रहे. वेंकटेश ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. भारत की ओर से इसके अलावा ईशान ने 34 और श्रेयस ने 25 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा केवल 7 रन ही बना सके. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 4 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर,सेफर्ड, चेस और ड्रेक्स को 1-1 विकेट मिला. वॉल्श भी एक विकेट लेने में सफल रहे.
स्कोरकार्ड
Surya u beauty @surya_14kumar enjoyed watching it .. lovely to see @venkateshiyer getting into the groove at number 6 .. superb for india ???????? #INDvWI
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 20, 2022
Off side play of surya Kumar Yadav was pleasing to the eye today. He is in top top form.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 20, 2022
भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुए थे श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान को शामिल किया गया था
ऋषभ पंत ने अपनी खास 'दोस्त' को कुछ ऐसे किया बर्थडे विश
Four changes for #TeamIndia in the Playing XI.
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
Live action coming up shortly https://t.co/2nbPwMZwOW #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/Kxr0zjpAir
भारतीय प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान
वेस्टइंडीज
काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श
IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?.