विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2022

IND vs WI 2nd T20I: भारत-विंडीज दूसरा टी20 और आगे खिसका, अब 11:00 बजे से खेला जाएगा मुकाबला

पहले टी20 में भारत ने विंडीज को 68 रन से मात दी थी.

IND vs WI 2nd T20I: भारत-विंडीज दूसरा टी20 और आगे खिसका, अब 11:00 बजे से खेला जाएगा मुकाबला
WI vs IND 2nd T20I: भारतीय टीम का फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बड़ी खबर विंडीज से आ रही है. आज सेंट किट्स में खेले जाने  वाला दूसरा टी20 मुकाबला अब एक घंटा और आगे खिसका दिया गया है.पहले इसका समय 8 बजे से दस बजे किया गया था, लेकिन अब हालिया जानकारी के अनुसार मैच 11:00 बजे से खेला जाएगा क्योंकि लगेज की समस्या समय रहते नहीं ही सुलझ चुकी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय टीम का लगेज सेंट किट्स में खासी देरी से पहुंचा. यही कारण रहा कि आयोजकों ने मैच की टाइमिंग को दो घंटा आगे किसका दिया गया, लेकिन मैच की टाइमिंग फिर से एक घंटा और आगे निर्धारित की गयी है. अब इस टाइमिंग का मैच पर कैसा असर पड़ेगा, तो यह देखने वाली बात होगी, लेकिन यह एकदम साफ है कि दूसरा टी20 मुकाबला (Wi vs Ind 2nd T20I is delayed) अब भारतीय  समय के हिसाब से 11 बजे से खेला जाएगा. विंडीज दौरे में पहले भी फ्लाइट में देरी की खबरें आ रही थीं. और अब इसकी मार दूसरे मैच पर पड़ी है. वह तो शुक्र है कि टीम का लगेज सेंट किट्स पहुंचने में ज्यादा देरी नहीं हुई. और ज्यादा देरी पर ऐसा भी हो सकता था कि मैच न ही होता. ऐसे में फैंस के लिए राहत कि वह मैच के लिए दो घंटे का और इंतजार करें. मैच दस बजे से शुरू होकर करीब दो बजे तक चलेगा.  

इस सीरीज के आखिरी दो मुकाबले फ्लोरिडा (अमेरिका में) खेलना तय किए गए हैं, लेकिन अब इनका आयोजन स्थल भी बदलने जाने की संभावना है क्योंकि दोनों ही टीमों का वीजा क्लीयरेंस अभी नहीं हुआ है. विंडीज बोर्ड ने जारी बयान में कहा, "हालात हमारे नियंत्रण से बाहर हैं. त्रिनिडाड से सेंट किट्स पहुंचने वाले लगेज में खासी देर हुई है. परिणामस्वरूप, आज का मुकाबला स्थानीय समयानुसार भारतीय समय के हिसाब से दस बजे से खेला जाएगा. क्रिकेट विंडीज पैदा हुई इस परेशानी से फैंस, प्रायोजकों, प्रसारणकर्ताओ और सभी स्टेकहोल्डर के प्रति खेद प्रकटकता है."

बहरहाल, दूसरे मैच से जुड़ी खास बातें जान लीजिए: 

यह भी पढ़ें:  कीवी बल्लेबाज का अजब-गजब कारनामा, दो देशों के लिए खेलते हुए ठोक दिया शतक, विश्व क्रिकेट भी चौंका

मौसम का हाल

आज के मुकाबले के दौरान सेंट किट्स में मौसम घटादार बना रहेगा. टेम्प्रेचर 30 डिग्री से कम रहने का अनुमान है. हालांकि, मैच में हल्की बारिश भी हो सकती है. पिछले मैच में बारिश के कारण मुकाबला 18-18 ओवरों का कर दिया गया था. हवा 13 किमी/घंटा से चलने की उम्मीद, तो आर्द्रता रात में 82 प्रतिशत तक जा सकती है. और इससे बाद में फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों को खासी गर्मी महसूस हो सकती है. मैच आठ बजे की जगह रात 10;00 बजे से खेला जाएगा.   

पिच रिपोर्ट

दूसरा मैच वॉर्नर पार्क में खेला जाएगा. इस पिच पर ज्यादातर लो-स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं, जबकि स्टेडियम में सबसे ज्यादा स्कोर 182 का रहा है. यह पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी. और यहां पेसरों को अच्छा स्विंग और बाउंस मिलेगा. आउटफील्ड भी  तेज है. समय गुजरने के साथ दूसरी पाली में जरूर पिच में धीमापन आ सकता है. ऐसे में कोई भी टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी. दोनों ही टीमें इन XI के साथ मैदान पर उतर सकती हैं: 

वेस्टइंडीज: 1. निकोलस पूरन (कप्तान 2.  कायले मायर्स 3 ब्रैंडन किंग 4. जेसन होल्डर 5. रोवमैन पोवल 6. शिमरोन हेटमायर 7. रोमारियो शैफर्ड 8. अकील हुसैन 9. कीमो पॉल/हेडेलन वॉल्श 10. अल्जारी जोसेफ 11. ओबेड मैक्कॉय

भारतछ 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. सूर्यकुमार यादव 3. श्रेयस अय्यर 4. ऋषभ पंत (कप्तान) 5. हार्दिक पांड्या 6. रवींद्र जडेजा 7. दिनेश कार्तिक 8. आर. अश्विन  9. रवि बिश्नोई/हर्षल पेटल 10. भुवनेश्वर कुमार 11. अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें:

* Smriti Mandhana का रौद्र रूप, लगाए ऐसे-ऐसे खतरनाक शॉट, PAK गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी- Video

* USA में होने वाले Ind Vs WI टी-20 मैचों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली परेशानी, बदला जा सकता है वेन्यू

* शाहिद अफरीदी ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup का फाइनल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies Vs New Zealand 08/13/2022 Winz08122022213252, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com