विज्ञापन

IND vs SL U19 Asia Cup Semi-Final Live Streaming: सेमीफाइनल में कहर बनकर टूटेंगे वैभव! कितने बजे शुरू होगा, कहां देख पाएंगे लाइव?

IND U-19 vs SL-19 Asia Cup Semi-Final Live Streaming: भारत और श्रीलंका एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.

IND vs SL U19 Asia Cup Semi-Final Live Streaming: सेमीफाइनल में कहर बनकर टूटेंगे वैभव! कितने बजे शुरू होगा, कहां देख पाएंगे लाइव?
U19 Asia Cup semi-final:IND U-19 vs SL-19 Live Streaming कितने बजे शुरू होगा, कहां देख पाएंगे लाइव?

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में अभी तक अजेय रही आयुष म्हात्रे एंड कंपनी जब शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंचने पर होंगी. ग्रुप स्टेज में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया. उसने मलेशिया, पाकिस्तान और यूएई को हराया और ग्रुप ए में 6 अंकों के साथ टॉप पर रहा. दूसरी ओर, ग्रुप बी में अपने तीन में से दो मैच जीतने के बाद श्रीलंका ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा. श्रीलंका को एकमात्र हार बांग्लादेश के खिलाफ मिली. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में नेपाल और अफगानिस्तान को हराया. वहीं इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल भी खेला जाएगा, जिसमें बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. अगर पहले सेमीफाइनल में भारत जीतता है और दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान, तो दोनों देशों खिताबी मुकाबले में भिड़ सकते हैं.

भारतीय बल्लेबाजों ने दुबई के विकेटों पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. खासकर वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू जैसे बल्लेबाजों ने. जिन्होंने टूर्नामेंट में शतक बनाए हैं. सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट की शुरुआत में यूएई के खिलाफ 171 रन बनाकर सुर्खियां बटोरीं. भारत के सलामी बल्लेबाज ने मलेशिया के खिलाफ भी अर्धशतक ठोका.

टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में सूर्यवंशी दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन कुंडू ने सुनिश्चित किया कि भारत एशिया कप में दोहरा शतक जरूर बनाए. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए, कुंडू ने अपनी नाबाद 209 रन की पारी के लिए 125 गेंदें खेलीं और युवा वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और दक्षिण अफ्रीका के जोरिच वान शल्कविक के बाद दूसरे ओवरऑल खिलाड़ी बने.

गेंदबाजों में श्रीलंका को दीपेश देवेन्द्रन से सावधान रहने की जरूरत है, जो टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं. भारतीय तेज गेंदबाज अब तक सभी मैचों में शुरुआती विकेट लेने में लगातार सफल रहे हैं.

कब और कहां होगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह  10:30 बजे  शुरू होगा.  

कहां देख पाएंगे लाइव

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क अंडर-19 एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है. भारत बनाम श्रीलंका अंडर-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) पर किया जाएगा. जबकि सेनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com