विज्ञापन
3 years ago

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023 Final:  एशिया कप में रविवार को भारत ने घरेलू टीम श्रीलंका को फाइनल में 10 विकेट से रौंदकर खिताब अपनी झोली में डाल लिया. वास्तव में भारत को 51 रन बनाने के लिए सिर्फ औपचारिकता भर ही निभानी थी. और उसके दोनों ओपनरों शुबमन गिल (नाबाद 27), इशान किशन (नाबाद 23) ने तेज शुरुआत देते हुए सिर्फ 6.1 ओवरों में ही श्रीलंका को 10 विकेट से पानी  पिला दिया. और अगर ऐसा संभव हुआ, तो इसके पीछे सबसे बड़े जिम्मेदार रहे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने पहली पाली में घरेलू बल्लेबाजों को बुरी तरह पस्त कर दिया. इस करारी शिकस्त के बाद श्रीलंका को भी आइने में दिख गया होगा कि उसकी क्रिकेट कहां आ पहुंची है. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

SCORECARD

इससे पहले श्रीलंका (India vs sri Lanka) पहली पाली में भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी की बुरी तरह से हवा निकालते हुए उसे सिर्फ 50 रनों पर ढेर कर दिया. इसमें सिराज ने छह और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट चटकाए. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 17 रन कुसल मेंडिस ने बनाए. श्रीलंका की शुरुआत बिगाड़ने का काम जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा (0) को केएल राहुल के हाथों लपकवा कर कर दिया. और फिर यहां से मोहम्मद सिराज की ऐसी सुनामी आई की श्रीलंका इसमें उड़ कर रह गया. और देखते ही देखते उसके 6 विकेट सिर्फ 12 रन ही गिर गए. इसमें सिराज के एक ओवर में चटकाए गए 3 सहित पांच विकेट शामिल रहे. और यहां से सवाल यह पैदा होने शुरू हो गए थे कि क्या श्रीलंका पचास  का आंकड़ा छू भी पाएगा. वास्तव में अगर विराट कोहली के ओवर-थ्रो से छह रन नहीं आते, तो मेजबान टीम यह आंकड़ा भी नहीं छू पाती. सिराज के बाद हार्दिक पांड्या अटैक पर आए, तो उन्होंने भी लंका पर नियमित अंतराल पर वार किए. और देखते ही देखते पूरी श्रीलंकई टीम सिर्फ 15.2 ओवरों में 50 रन पर ढेर हो गई. इसमें मोहम्मद सिहाज ने छह, हार्दिक ने तीन और बुमराह ने एक विकेट लिया.

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. और इलेवन में बदलाव भी किया, लेकिन ये दोनों पहलू ही मानो उसके लिए मनहूस साबित हुए. और श्रीलंका टीम अपने वनडे इतिहास के दूसरे सबसे कम स्कोर पर सिमट गई. मैच में खेलीं  दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं:

भारत इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

Here are the LIVE Updates of Asia Cup 2023 Final Between India and Sri Lanka, Straight from (R.Premadasa Stadium, Colombo):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Asia Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com