IND vs SL, 2nd Test: पहले दिन श्रीलंका 6 विकेट पर 86 रन, भारत से अभी भी 166 रन पीछे

ND vs SL, 2nd Test, भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट Live स्कोर: अक्षर पटेल को पहली सफलता, श्रीलंका ने गंवा दिया 50 पर पांचवां विकेट...लेफ्टी असालंका ने कदमों का इस्तेमाल करके मिडऑन के ऊपर से उड़ाने की कोशिश की..बल्ला पहले घूम गया...ऊपरी किनारा लेकर हवा में खड़ी हो गयी...नीचे सर्किल में ही खड़े अश्विन के हाथों में..5 रन, 8 गेंद

IND vs SL, 2nd Test: पहले दिन श्रीलंका 6 विकेट पर 86 रन, भारत से अभी भी 166 रन पीछे

भारत vs श्रीलंका 2nd टेस्ट: जडेजा सहित भारतीय स्पिन तिकड़ी को झेलना लंकाइयों के लिए आसान होने नहीं जा रहा

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट, Day 1: मेहमान श्रीलंका ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज (43) इकलौते बल्लेबाज रहे, जो कुछ देर पिच पर टिक सके. विकेटकीपर डिकवेला 13 और पुछल्ले इंबुलडेनिया बिना खाता खोले पिच पर जमे हुए हैं. भारत के लिए बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन, शमी ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया. इससे पहले भारत की पहली पारी 252 रनों पर खत्म हुयी. और मुश्किल पिच पर पारी का आकर्षण श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 98 गेंदों पर बेहतरीन 92 रन बनाए. अय्यर के बाद बाकी दो बेस्ट स्कोर ऋषभ पंत (39) और हनुमा विहारी (31) के रहे. श्रीलंका के लिए तीनों स्पिनरों ने मिलकर नौ विकेट लिए. एंबुलडेनिया और जयविकर्मा ने तीन-तीन और धनंजय डि-सिल्वा ने दो विकेट लिए.

SCORE BOARD

इससे पहले दूसरे टेस्ट में भी  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और अपनी इलेवन में एक बदलाव किया. जयंत यादव की जगह अक्षर  पटेल ने ली. दोनों देशों की वास्तविक इलेवन पर भी गौर फरमा लें:

भारत: रोहित शर्मा (c), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (wk), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

श्रीलंका: लाहिरु थिरिमाने, दिमुथ करुणारत्ने (सी), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असालंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एंबुलडेनिया, विश्व फर्नांडो,  प्रवीन जयविकर्मा

India vs Sri Lanka, 2nd Test - Live Cricket Score, Commentary

Mar 12, 2022 21:16 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: Day 1
29.6: पहले दिन श्रीलंका 6 विकेट पर 86 रन, भारत से अभी भी 166 रन पीछे है. और भारत ने पहले ही दिन मेहमानों पर शिकंजा कस दिया है. दिन का आकर्षण श्रेयस अय्यर के 92 रन और बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी  रही..पांच  विकेट के हकदार हैं...मिलेंगे या नहीं...कल रविवार को साफ होगा..गुड नाइट.
Mar 12, 2022 21:03 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live:
28.1: बुमराह को श्रीलंकाई बल्लेबाज झेल नहीं पा रहे हैं. बाहर जाती या अंदर आती गेंद नहीं झिल रही हैं..एजेंलो मैथ्यूज खासे जमे हुए थे..फिर भी दूसरी  स्लिप में रोहित को  कैच दे बैठे. 43 रन, 85 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के

Mar 12, 2022 20:24 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live:
17.3: अक्षर पटेल को पहली सफलता, श्रीलंका ने गंवा दिया 50 पर पांचवां विकेट...लेफ्टी असालंका ने कदमों का इस्तेमाल करके मिडऑन के ऊपर से उड़ाने की कोशिश की..बल्ला पहले घूम गया...ऊपरी किनारा लेकर हवा में खड़ी हो गयी...नीचे सर्किल में ही खड़े अश्विन के हाथों में..5 रन, 8 गेंद
Mar 12, 2022 20:03 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live:
11.5: भारत ने बहुत ही बेहतरीन रिव्यू लिया और यह काम कर गया. रोहित को भरोसा नहीं था. पंत ने भी आकर सुझाव रखा, तो रोहित ने बात मानी. बॉल ट्रैकिंग में डिसिल्वा फंस गए. एलबीडब्ल्यू करार दिए गए. 10 रन 24 गेंद, 1 चौका

Mar 12, 2022 19:31 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live:
5.1: श्रीलंका को 14 रन पर लगा तीसरा झटका, करुणारत्ने के सिर्फ 4 रन. मोहम्मद शमी को ज्यादा देर दूर नहीं  रख सके कप्तान रोहित...पहली ही गेंद राउंड द विकेट लेकर आए  लेफ्टी करुणारत्ने के लिए..और खासी अंदर आयी गेंद...बोल्ड हो गए करुणारत्ने...
Mar 12, 2022 19:25 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live:
4.1: बुमराह को एक और कामयाबी, थिरिमाने बना सके सिर्फ 8 ही रन..मानो यह पहले ही विकेट का री-प्ले था..अंतर दाएं  और बाएं हत्था बल्लेबाज का था...दोनों ही तीसरी स्लिप में श्रेयस के हाथों लपके गए..थिरिमाने ने बनाए 8 रन
Mar 12, 2022 19:17 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live:
 2.1: तीसरे ही ओवर में श्रीलंका को बुमराह ने दिया झटका, मेंडिस बना सके सिर्फ 2 रन.  टप्पा पड़कर बाहर की ओर जाती बुमराह की आउट स्विंग...बल्ले का बाहरी किनारा...और गेंद चली गयी तीसरी स्लिप में श्रेयस अय्यर के हाथों में..बनाए 2 रन
Mar 12, 2022 19:09 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: श्रीलंकाई ओपनर क्रीज पर
डिनर के बाद आखिरी सेशन के खेल में श्रीलंका की पहली पारी शुरू हो चुकी है. मेंडिस और करुणारत्ने क्रीज पर हैं..
Mar 12, 2022 18:31 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: भारतीय पारी 252 पर सिमट गयी
59.1: जयविकर्मा इस बार ओवर द विकेट आए..और टप्पा लेग स्टंप के काफी बाहर...अय्यर 11वें नंबर के बल्लेबाज बुमराह के साथ 92 रन पर खेल रहे थे. पहले से ही गेंद को उड़ाने का मन बना चुके थे..जयविकर्मा ने भांप  लिया था..दूर रह गए..और डिकवेला ने आसान स्टंप कर दिया..एक बेहतरीन पारी का अंत, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा...92 रन, 98 गेंद, 10 चौके, 4 छ्क्के
Mar 12, 2022 18:08 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: शमी आउट..
53.5: जयविकर्मा की गेंद एकदम से उछल गयी..शमी भौंचक्के रह गए..गेंद की उछाल से..विकेट गिर गया..डिसिल्वा ने आसानी से लपक लिया..अब आखिरी जोड़ी मैदान पर है..
Mar 12, 2022 17:51 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: गेंदबाजी में परिवर्तन..और विकेट
49.6: इस ओवर के जरिे लकमल को फिर से गेंदबाजी के लिए बुलाया गया...पेस अटैक...आखिरी गेंद बहुत नीची रह गयी...अक्षर बैठ से गए..बोल्ड 
Mar 12, 2022 17:36 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: भारत को 7वां झटका
47.1 धनंजय डि सिल्वा की गेंद..टप्पा पड़ने के बाद बहुत नीची...अश्वि ने इस पर भी कट खेलने में कोताही नहीं बरती...गेंद ने किनारा छू लिया..विकेटकीपर डिकवेला के दस्तानों में जा समायी..13 रन, 33 गेंद, 1 चौका
Mar 12, 2022 16:50 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: जडेजा सस्ते में लौटे
36.4: जडेजा आउट !
Mar 12, 2022 16:38 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: पंत लौट गए
32.4: जब पिच ऐसा बर्ताव कर रही थी, तो बैकफुट पर ज्यादा जाने की कीमत कभी तो पंत को चुकानी ही थी..ऊपर की गेंद थी और आगे की बजाए कट के लिए गए..गेंद में तेज और ज्यादा घुमाव..चूके..बोल्ड हो गए...अच्छी 39 रन की पारी, 26 गेंद, 7 चौके
Mar 12, 2022 16:24 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: चायकाल के बाद का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है...अब फैंस की नजरें ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर टिकी हैं क्योंकि चार अहम विकेट पवेलियन लौट चुके हैं..
Mar 12, 2022 16:06 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: चाय का समय हो गया
28.6: पहले सेशन में अभी तक 29 ओवर फेंके गए..रन बने हैं 4 विकेट पर 93 रन..पिच पर मौजूद हैं पंत और अय्यर...ब्रेक के बाद आपसे मिलते हैं..
Mar 12, 2022 15:58 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: विराट विकेट गिर गया!
27.3: कोहली आउट! धनंजय डि-सिल्वा पहली बार अटैक पर..ऑफ स्पिनर हैं...अब विकेट जब अनप्रिडेक्टबल बर्ताव कर रहा है, तो बल्लेबाज भी कन्फ्यूज! आगे की गेंद पीछे खेल गए विराट..गेंद रह गयी बहुत ही नीची...बल्ले के टो से निचली लाइन पर पैड से जा टकरायी..एकंदम प्लंप! रिव्यू लेने की भी हिम्मत नहीं हुयी..एलबीडब्ल्यू ! 23 रन, 48 गेंद, 2 चौके
Mar 12, 2022 15:50 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: लंच से पहले ही तीसरा झटका
26.2: पहले दिन ही यह पिच स्पिनरों को खासी मदद देने लगी है..कोई गेंद उठ जाती है, तो कोई घूम जाती है, तोई नीची रज जाती है. जयविकर्मा की यह गेंद लगभग गुडलेंथ पर टप्पा खाने के बाद न तेजी से घूम बल्कि बहुत उछाल ले गए...छका गयी विहारी को..बल्ल का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों से लगकर उछली लेकिन फिर से दस्तानों में जा समायी..31 रन, 81 गेंद, 4 चौके

Mar 12, 2022 15:39 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: रिव्यू में बच गए विहारी
22.5: जयविकर्मा की गेंद को बैकफुट पर खेलने की कोशिश में विहारी पैड पर खा गए..अंपायर ने आउट करार दिया...तीसरे अंपायर की शरण ली...नॉन-स्ट्राइकर विराट ने इशारों से बताया गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही है..और यह रिव्यू में निकल कर भी सामने आया...श्रीलंकाई खिलाड़ी निराश...लेकिन विहारी को मिली राहत की सांस..
Mar 12, 2022 15:20 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: जयविकर्मा का बढ़िया ओवर
16.6: विराट को खासा परेशान किया लेफ्टी स्पिनर ने...कहें कि एक बार आउट होने से बाल-बाल बच गए..गेंद रुक कर आ रही है...घूम रही है..नीची भी रह रही है....समझ रहे हैं न आप...
Mar 12, 2022 14:53 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: दूसरा विकेट गिर गया भारत का..
रोहित आउट..  इस ओवर से पहले ही लेप्टी  स्पिनर एंबुलडेनया ने शॉर्ट लेग से हटाकर फील्डर को सिली प्वाइंट पर तैनात किया था. और रोहित को फॉरवर्ड डिफेंस पर फंसाही लिया 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर..गेंद घूमी..और चली गयी गली में डि सिल्वा के हाथों में...15 रन, 15 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का

Mar 12, 2022 14:37 (IST)
IND vs SL 2nd Test Live: रोहित का छक्का
5.6: यह फर्नांडो की छोटी गेंद थी..रोहित ने पुल शॉट खेलने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं दिखायी..और डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया..
Mar 12, 2022 14:19 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: भारत का पहला विकेट गिर गया
भारत का पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गिर गया...मयंंक अग्रवाल दूसरे ही ओवर में हो गए रन आउट...
बहुत ही अजीब ड्रामा हुआ...फर्नांडो की नीची रहती गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील..अंपायर ने नॉटआउट करार दिया. मयंक ने दखा कि गेंद पैड पर लगकर कवर की तरफ जा रही है, तो रन लेने की कोशिश...रोहित ने वापस भेजा..जयविकर्मा ने प्वाइंट से थ्रो किया..और विकेटकीपर डिकवेला ने गिल्लियां उड़ा दीं..बनाए 4 रन
Mar 12, 2022 14:10 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
रोहित और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं...लकमल पहला ओवर लेकर आए हैं..अच्छा अनुभव है इनके पास...अच्छा कद भी है..ठीक गेंदबाज हैं...गुलाबी गेंद से हल्का सीम भी करा रहे हैं..आगे क्या होगा, देखते हैं..
Mar 12, 2022 13:40 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: श्रीलंका की फाइनल XI
श्रीलंका: लाहिरु थिरिमाने, दिमुथ करुणारत्ने (सी), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असालंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एंबुलडेनिया, विश्व फर्नांडो,  प्रवीन जयविकर्मा
Mar 12, 2022 13:37 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: भारत की फाइनल XI

भारत: रोहित शर्मा (c), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (wk), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

Mar 12, 2022 13:34 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: भारत ने टॉस जीता
..और रोहित शर्मा ने बेंगलुरु के दूसरे टेस्ट में लिया है पहले बल्लेबाजी करने का फैसला..


Mar 12, 2022 13:28 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: रोहित की नजर ट्रॉफी पर है
भारत सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त पर है...और अब रोहित की नजर है इस चमचमाती ट्रॉफी पर..करोड़ों भारतीय फैंस भी यही चाहते हैं...
Mar 12, 2022 13:26 (IST)
IND vs SL Live 2nd Test Live: टॉस कुछ ही देर में
नमस्कार दोस्तों..आपका बहुत-बहुत स्वागत है...एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच का टॉस कुछ ही देर बाद होने जा रहा है....आप तैयार हो जाइए एक और मैच का लुत्फ उठाने के लिए..हम आपके लिए मैच का हाल और बेहतरीन स्टोरियां लेकर आएंगे..हमसे जुड़े रहिएगा...