विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

अयोध्या में ऐतिहासिक घड़ी : राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी, यहां जानिए पूरा Timeline

5 जून को अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इस ऐतिहासिक घड़ी का देश-विदेश से करोड़ों रामभक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अयोध्या में ऐतिहासिक घड़ी : राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी, यहां जानिए पूरा Timeline
अयोध्या:

अयोध्या की धरती एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. राम मंदिर निर्माण के पहले चरण के बाद अब द्वितीय अध्याय की भव्य शुरुआत हो चुकी है. 3 जून से लेकर 5 जून तक राम दरबार सहित कई देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा का विराट आयोजन किया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि के प्रथम तल पर भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा का महाअनुष्ठान पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो रहा है. 

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब अयोध्या में उमड़ पड़ा है. हर कोने पर पुलिस तैनात है और हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी हो रही है. मकराना के शुद्ध सफेद संगमरमर से बनी भगवान राम और माता सीता की मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. 

5 जून को अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इस ऐतिहासिक घड़ी का देश-विदेश से करोड़ों रामभक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  आइए जानते हैं पूरा कार्यक्रम. 

2 जून: ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत

अयोध्या की रामनगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बन रही है. राम मंदिर के द्वितीय अध्याय की शुरुआत हो चुकी है. इस चरण में मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार सहित अन्य देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कल शाम सरयू तट से विशेष कलश यात्रा निकाली गई. इन कलशों में लाए गए पवित्र जल का उपयोग राम दरबार सहित छह अन्य मंदिरों के स्नान व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में किया जाएगा. 

 3 जून: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत

3 जून की सुबह से ही राम मंदिर परिसर में मूल अनुष्ठान प्रारंभ हो गया। 101 वेदपाठी ऋत्विजों की टोली विशेष मंत्रोच्चार के साथ सभी अनुष्ठानों का संचालन कर रही है. इसी के साथ सूर्य मंदिर, जानकी माता मंदिर और हनुमान मंदिर की मूर्तियों की स्थापना प्रक्रिया भी आरंभ हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

4 जून: सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

पूरे राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है.हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जा रही है.

इसी बीच मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रीराम जन्मभूमि के प्रथम तल का शिखर अब स्वर्ण मंडित हो चुका है जो दूर से ही आस्था और भव्यता का प्रतीक बन रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

5 जून: ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह

5 जून को अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूरा अनुष्ठान सुबह 11 बजे से लेकर 11 बजकर 40 मिनट के बीच सम्पन्न किया जाएगा. इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे.

भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमाएं राजस्थान के मकराना के शुद्ध सफेद संगमरमर से एक ही पत्थर से गढ़ी गई हैं.  इन मूर्तियों को स्थापित कर भक्तों को दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-: अयोध्या: राम मंदिर में फिर दिखेगा हैदराबाद के कारीगरों का हुनर, भव्य और नक्काशीदार दरवाजों से नहीं हटेगी नजर

लेखक के बारे में
img
रनवीर
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir, Ram Darbar Pran Pratishtha, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com