Varun Aaron Say Aiden Markram big Threat for India: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.
वरुण आरोन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,"मेरे हिसाब से एडन मार्कराम सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह का सामना करने की तकनीक है. बुमराह नई गेंद से शानदार फॉर्म में हैं, और हार्दिक पांड्या भी."
मार्करम टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 59.33 के औसत और 187.36 के स्ट्राइक रेट से वह 178 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं. मार्करम ने भारत के खिलाफ 15 टी20 मैचों की 14 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 327 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 131 से ऊपर है. वहीं, सर्वाधिक स्कोर 61 है.
भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी आरोन ने सुझाव देते हुए कहा कि कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा,"दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, मैं वाशिंगटन सुंदर को खिलाने के बारे में सोच सकता हूं. मार्को जानसेन को मिलाकर उनके पास चार बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. जानसेन, रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक के साथ, शानदार फॉर्म में हैं, और फिर डेविड मिलर भी हैं."
आरोन ने आगे कहा,"एक ऑफ स्पिनर होने से आपको अतिरिक्त फायदा मिलता है. अहमदाबाद को जानते हुए, वे धीमी काली मिट्टी की पिच पर खेल सकते हैं, जिससे स्पिनरों को फायदा हो सकता है. इसलिए, अगर आप पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच को देखें, तो वे कुलदीप की जगह वाशिंगटन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं."
भारतीय टीम को मार्करम के अलावा डि कॉक, रिकल्टन और मिलर से भी सावधान रहना होगा. सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और टीम के लिए खतरा बन सकते हैं. इन भी खिलाड़ियों को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने का अनुभव भी है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला जाने वाला है. ग्रप स्टेज में दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं गंवाया था. ऐसे में सुपर-8 की शुरुआत भी भारत और दक्षिण अफ्रीका जीत के साथ करना चाहेंगी.
यह भी पढ़ें: India vs South Africa Super-8 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें तमाम बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं