विज्ञापन

ईशान का बल्ला, स्पिनर्स की फिरकी... PAK के खिलाफ भारत की महाजीत की ये रहीं 5 वजहें

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया ही नहीं, बल्कि बहुत बुरा हराया है. भारत इस मैच को 61 रन से जीत गया है. पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे लेकिन वह 114 पर ही ढेर हो गया.

ईशान का बल्ला, स्पिनर्स की फिरकी... PAK के खिलाफ भारत की महाजीत की ये रहीं 5 वजहें
कोलंबो:

जो होना था, वही हुआ. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को बड़ी आसानी से हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान कभी मुकाबले में दिखा ही नहीं. हालांकि, टॉस हारकर जब पहले टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हो गए. लेकिन फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को ऐसा धोया कि 175 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके बाद बारी भारतीय गेंदबाजों की थी. भारतीय गेंदबाजों के आगे तो पाकिस्तानी बल्लेबाज टिके ही नहीं.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए और पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया. टारगेट चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पारी की चौथी बॉल पर ही पहला विकेट गंवा दिए. इसके बाद तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया. भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक न चली. 

भारत की जीत की 5 वजह

  • ईशान किशन: टीम इंडिया का पहला ही विकेट 5वीं बॉल पर गिर गया. इससे दबाव बढ़ा लेकिन ईशान किशन ने इसे हल्का कर दिया. ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. खराब शुरुआत के बावजूद ईशान किशन की तेज गेंदबाजी ने भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की.
Latest and Breaking News on NDTV
  • पावर-प्ले का प्रदर्शन: टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी, दोनों ही पारियों में पावर-प्ले में जोरदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी के दौरान पहले पावर-प्ले में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 52 रन बनाए. इसके बाद जब गेंदबाजी करने आई तो पहले पावर-प्ले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के 4 विकेट झटक लिए. पहले पावर-प्ले में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 38 रन ही बना सकी.
  • बुमराह की वापसी: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इस मैच में जबरदस्त वापसी हुई. उन्होंने सईम अयूब और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का विकेट चटकाया. बुमराह ने एक ही ओवर में दोनों विकेट लिए. बुमराह ने अपने दो ओवरों में 17 रन दिए.
Latest and Breaking News on NDTV
  • अक्षर का जोरदार वार: अक्षर पटेल ने अपने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट चटके. पावर-प्ले में 5वां ओवर डालने आए अक्षर पटेल ने ओवर की 5वीं गेंद पर बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया. बाबर महज 5 रन ही बना सके. इसके बाद उन्होंने उस्मान खान को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंपिंग करवा दिया.
Latest and Breaking News on NDTV
  • फिरकी का जादू: कोलंबो की ये पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए ही थी. भारतीय स्पिनर्स की फिरकी यहां खूब चली. भारत के स्पिनर्स ने 6 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिया. वहीं, तेज गेंदबाज- हार्दिय पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com