T20 World Cup 2026 में रविवार को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को टीम सूर्यकुमार के धुरंधरों ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) का जो हाल किया, वैसी कल्पना तो पाकिस्तानियों ने भी नहीं की होगी. भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से पटककर पड़ोसी को उस मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां से पाकिस्तान के लिए सुपर-8 राउंड में पहुंचने के भी लाले पड़ सकते हैं. बहरहाल, अगर भारत ने मुकाबला जीता, तो उसके लिए भारतीय प्रबंधन और सूर्यकुमार यादव की सुपर कप्तानी को भी जाता है, जो पाकिस्तान की चाल में बिल्कुल भी नहीं फंसे और अपने भरोसे और फैसलों से पूरी तरह से जड़ रहे.
सूर्यकुमार की सुपर चाल
जहां सलमान राणा ने भारतीय बल्लेबाजी के दौरान अपनी चाल से भारतीयों को भौंचक्का कर दिया था, तो कुछ ऐसा ही तीर तरकश में सूर्यकुमार ने निकाला. पिछले खेले गए दोनों ही मैचों में सूर्या ने जसप्रीत बुमराह को पावर-प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों से पूरी तरह से दूर रखा था, लेकिन मेगा मुकाबले में भारतीय कप्तान ने नई गेंद के साथ दूसरा ही ओवर दिग्गज बॉलर को थमा दिया. यादव ने पावर-प्ले में पांच गेंदों के भीतर ही पाकिस्तान के दो दिग्गज बल्लेबाजों सैम अय्यूब और कप्तान सलमान आगा के विकेट लेकर कप्तान के फैसले के पूरे वैसे वसूल करा दिए.
आगा की चाल में नहीं फंसे यादव
पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस जीतने के बाद ऐसी चाल चली कि हर कोई भौंचक्का रह गया. आगा ने अपने स्पिनरों के साथ मिलाकर दोनों भारतीयों पर चौतरफा हमला बोल दिया. पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में ही 5 ओवर स्पिनरों से फिंकवा दिए. कप्तान सलमान ने बाकी दो स्पिनर सैम अय्यूब और अबरार अहमद के साथ मिलकर शुरुआती 6 ओवरों में 5 ओवर फिंकवाए. इस रणनीति ने काम भी किया. अभिषेक खाता नहीं खोल सके, तो भारत ज्यादा आजादी न लेते हुए सिर्फ 52 ही रन बना सका. ऐसे में बाहर बैठे किसी भी कप्तान का इस रणनीति से बचना लगभग असंभव था, लेकिन सूर्या ने इसका रत्ती भर भी असर दिमाग पर चढ़ने नहीं दिया. और सूर्या ने इस 'लालच' से खुद को पूरी तरह दूर रखते हुए 'अपनी प्लानिग' पर चलने का फैसला किया. और इस रणनीति ने पाकिस्तान को शुरुआत में ऐसा हत्थे से उखाड़ा कि उसकी कहानी 61 रन की हार के साथ ही खत्म हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं