India vs Pakistan Asia Cup Super 4: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर 4 राउंड में एक बार फिर आज आमने-सामने होगी. पिछले राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. इस बार भी टीम इंडिया पाकिस्तान को धूल चटाना चाहेगी. बता दें कि एशिया कप के लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से और हांगकांग को 40 रन से हराया था. वहीं, पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ खतरनाक क्रिकेट खेलते हुए 155 रन से जीत हासिल की थी. ऐसे में आज सुपर 4 राउंड के दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम भारत से मिली पिछली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी, दूसरी ओर भारतीय टीम को जोर का झटका लगा है. रविंद्र जडेजा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. ऐसे में आज के मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव होंगे. देखना होगा कि जडेजा की जगह किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आजके मैच में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन, हसन अली जैसे खिलाड़ियों पर डिपेंड होना होगा.
टीम इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।