गप्टिल और मिचेल द्वारा शानदार शुरुआत की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने इस मुकाबले में 153 रनों का एक बढ़िया स्कोर खड़ा किया है| ग्लेन फिलिप्स जिन्होंने बीच के ओवरों में अपना आक्रामक रुख दिखाया और एक के बाद एक बड़े बड़े छक्के लगाते हुए स्कोर को काफी आगे ले जा रहे थे लेकिन हर्शल पटेल ने उनका विकेट लेते हुए टीम इंडिया को मुकाबले में बनाए रखा| अपना पहला मुकाबले खेल रहे हर्शल ने कमाल का स्टार्ट किया है, जिस तरह से इंडियन टी20 लीग में उनका जलवा देखने को मिला था आज भी वैसा ही कुछ करते हुए दिखाई दिए| और एक के बाद एक सही समय पर अहम विकेट हासिल किये| 48 रनों की शुरुआत के बाद पॉवर प्ले में 64 रन मेहमान टीम ने बना लिया था और ऐसा लगा एक काफी बड़ा स्कोर जाएगा लेकिन जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में वापसी की है वो काबिले तारीफ़ है|
19.6 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे मिचेल| इसी के साथ 153 रन बोर्ड पर कीवी टीम ने लगाए| यानी अब अगर भारत को सीरीज पर कब्ज़ा करना है तो 154 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा| लेग साइड पर खेलते हुए रन भागे थे, कीपर पन्त के पास आई गेंद, कलेक्ट करते हुए बैक हैण्ड थ्रो किया धोनी स्टाइल में लेकिन तबतक बल्लेबाज़ अंदर घुस गए थे|
19.5 ओवर (0 रन) एक और स्विंग एंड मिस!! क्रैम्प कर दिया था बल्लेबाज़ को और बीट कराने में कामयाब हुए|
19.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! बड़ा शॉट लगाने के लिए बल्ला घुमाया लेकिन बीट हुए, कोई रन नहीं हुआ| पिच से रूककर आती हुई गेंद इस वजह से शॉट लगाने में दिक्कत हो रही है|
19.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! स्वीप लगाने का प्रयास, शरीर पर खा बैठे गेंद, एक रन मिल गया|
19.2 ओवर (2 रन) रन आउट की अपील लेकिन बल्लेबाज़ सही समय पर क्रीज़ में घुस गए| एक बार फिर से हवा में खिल गई गेंद, एक बार फिर से नो मेंस लैंड में गिरी| दो रन मिले|
19.1 ओवर (2 रन) मिस टाइम शॉट!! हवा में थी, चार फील्डर उसके नीचे लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| दो रन मिले|
18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हर्शल का एक बेहतरीन स्पेल हुआ समाप्त, महज़ 25 रन ही अपने 4 ओवर में दिए| इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाया लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर दो टप्पे बाद कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 146/6 न्यूजीलैंड|
18.5 ओवर (2 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| सामने की तरफ मारा, गैप में गई जहाँ से दो रन मिले|
18.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को उठाकर मारा, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
18.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, हवा में खिल गई क्योंकि बल्लेबाज़ डिफेंड के दौरान चकमा खा अगये था, नो मेंस लैंड में गिरी, कवर्स की दिशा में गई जहाँ से एक रन हुआ|
18.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|
18.1 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई शुरुआत, फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|
17.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! एक और झटका न्यूजीलैंड को लगता हुआ यहाँ पर| 3 रन बनाकर नीषम लौटे पवेलियन| अम्पायर को पहले समझ नहीं आया श्यादा लेकिन फिर जब बल्लेबाज़ खुद चलते बने तब आउट का इशारा दिया गया, बहरहाल एक कमाल का ओवर भुवि द्वारा हुआ समाप्त, महज़ दो रन और एक बड़ी विकेट यहाँ पर आई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर कोण बनाकर डाली गई गेंद, बड़े शॉट के लिए गए, बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में चली गई गेंद| 140/6 न्यूजीलैंड|
नीषम अपना बल्ला बदलते हुए...
17.5 ओवर (0 रन) ओह!! ये तो बल्ला तोड़ शॉट!! बड़े शॉट के लिए गए थे, काफी नीचे लगी गेंद, बल्ले का निचला हिस्सा टूटा, भुवि की ओर गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
17.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
17.3 ओवर (1 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| भुवि का रन आउट करने का एक भरसक प्रयास लेकिन गेंद विकेट्स को नहीं लगी| लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद जहाँ से रन भाग लिया गया|
17.2 ओवर (1 रन) एक और बार धीमी गति की गेंद, उसपर बल्ला चलाया, मिस टाइम हुए, एक ही रन मिला|
17.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की बॉल, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 138/5 कीवी टीम|
16.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, लेग स्टम्प पर थी, फ्लिक लगाने गए लेकिन पैड्स से लगी और कीपर तक गई गेंद|
16.4 ओवर (0 रन) धीमी गति से चकमा दिया, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
सैंटनर बल्लेबाज़ी के लिए उतरेंगे...
16.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट सब ऋतुराज गायकवाड बोल्ड हर्षल पटेल| 34 रन बनाकर ग्लेन लौटे पवेलियन, दूसरी सफलता हर्शल के खाते में गई| अपनी गति से बल्लेबाज़ को लगातार चकमा देते गए और इस बार उसी शॉर्ट गेंद पर उन्हें फंसा भी लिया| पुल तो लगाया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| स्क्वायर लेग पर फील्डर तैनात थे जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 137/5 न्यूजीलैंड|
16.2 ओवर (0 रन) धीमी गति से बीट हुए बल्लेबाज़ और फ्री हिट का कोई फायदा नहीं उठा पाए| स्लॉग करना चाहते थे लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
16.2 ओवर (3 रन) नो बॉल!!!! वेस्ट हाईट के काफी ऊपर| गीली गेंद, हाथों से छूट गई| पुल लगाया लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन मिला| पटेल ने तुरंत बल्लेबाज़ ने माफ़ी मांगी जो देखकर अच्छा रहा|
16.1 ओवर (6 रन) छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| लो फुल टॉस थी ये गेंद जिसे लेग साइड पर हीव कर दिया और बिगी हासिल किया|
15.6 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स नीषम द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! कोई रन नहीं| 128/4 न्यूजीलैंड|
15.6 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड बॉल, वाइड का इशारा अम्पायर द्वारा|
15.5 ओवर (1 रन) इस बार कवर्स की दिशा में कट किया लेकिन खिलाडी वहां मौजूद, एक ही रन मिलेगा|
15.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
15.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
जेम्स नीशम अगले बल्लेबाज़
15.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट भुवनेश्वर कुमार बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| 13 रन बनाकर सीफर्ट लौट गए पवेलियन| कैरम बॉल थी जिसपर रिवर्स स्वीप स्शोत लगाया| हवा में मार बैठे गेंद जो सीधा शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के हाथों में चली गई| अब भारतीय गेंदबाज़ यहाँ से चीज़ों को टाईट करते हुए नज़र आयेंगे| 125/4 न्यूजीलैंड|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वर्ल्ड कप सेमी फाइनल के हीरो जेम्स नीषम भी आज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और 3 रनों की झुझारू पारी खेलकर पवेलियन लौट गए| कमाल की वापसी भारतीय गेंदबाजों द्वारा, आखिरी के तीन ओवर में महज़ 19 रन ही बना पायी मेहमान टीम| कीवी टीम का लोअर मिडिल ऑर्डर आज पूरी तरह से जूझता हुआ नज़र आया, अब इसे पिच का पेंच कह लीजिये या फिर लाजवाब गेंदबाजी| भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे पटेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये जबकि भुवि, चाहर, अक्षर और अश्विन को 1-1 सफलता हाथ लगी| अब देखना ये है कि भारत इस पिच पर किस तरह से बल्लेबाज़ी करता है और क्या आज वो इस सीरीज को अपने शिकंजे में ले पायेगा?