विज्ञापन
4 years ago

India vs New Zealand, 2nd T20I Match: भारत ने रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज भी 1-1 से बराबर कर ली है. टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल किया. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर सूर्यकुमार यादव ने संयम दिखाकर नाबाद 26 रन बनाए, वहीं ईशान किशन ने 19 रनों की पारी खेली. कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिए. इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा और भारत में एक अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा पहली बार हुआ है. 

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99/8 का स्कोर खड़ा किया था. भारतीय गेंदबाजों के सामने किसी कीवी बल्लेबाज की एक न चली. कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद रहते हुए 19 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट, जबकि हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाए.  

SCORE BOARD

गौरतलब है कि मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. भारत ने प्लेइंग इलेवन में उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया था, जबकि कीवी टीम पिछले मैच की टीम के साथ मैदान पर उतरी. 

दोनों देशों की प्लेइंग XI इस प्रकार रही:

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लैक टिकनर

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

Here are the Highlights of the 2nd T20I between India and New Zealand straight from the Ekana Cricket Stadium, Lucknow​

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India Vs New Zealand 2023, India Vs New Zealand 01/29/2023 Innz01292023219590, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com