विज्ञापन
4 hours ago

India vs Ireland 2nd T20I, IND vs IRE Match:  आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराकर दूसरा टी-20 मैच जीत लिया है. इस जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम टी-20 सीरीज को भी 2-0 से जीतने में सफल हो गई है. भारत की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी. भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 55 रन बनाए हैं. भारतीय टीम 16 टी-20 सीरीज के बाद पहली बार कोई टी-20 सीरीज हारी है. आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए. भारत को 155 रनों का टारगेट मिला था. भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को तहस-नहस कर भारत की हालत खराब कर दी थी. (SCORECARD)

आयरलैंड के गेंदबाजों ने मचाई खलबली

आयरलैंड के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की, जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट लिए तो वहीं, मैथ्यू हम्फ्रीज़ और हैरी टेक्टर को 1-1 विकेट मिला. दूसरी ओर भारत के बल्लेबाज इस मैच में भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे. हालांकि आखिरी समय में हर्षित राणा ने 10 गेंद पर 21 रन बनाकर मैच को बचाने की कोशिश की लेकिन हैरी टेक्टर की फुलटॉस गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लपके गए जिसने भारत के लिए मैच वहीं, खत्म कर दिया. भारत की पारी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हुए जिसने मैच को पूरी तरह से बदल दिया था. आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने एक ओवर में दो शिकार करके टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया था. 

भारत को मिला था 155 का टारगेट

इससे पहले भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहा. इसके अलावा  अर्शदीप सिंह,  और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लेने में सफलता हासिल की तो वहीं, हर्षित राणा को 1 विकेट मिला. आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी टेक्टर रन बनाए, टेक्टर ने 47 गेंद पर 53 रन की पारी खेली  इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हो पाया. सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव आज भारत के लिए डेब्यू किया. बता दें कि पहले टी-20 में भारत को आयरलैंड ने 34 रन से हराकर इतिहास रचा था.

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार

भारत को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा. प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे आज भारत के लिए अपना पहला T20 मैच खेल रहे हैं. उम्मीद के मुताबिक, सुंदर और प्रसिद्ध दोनों प्लेइंग 11 से बाहर हैं. अब भारतीय टीम इस मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखना और भी दिलचस्प होने वाला है. 

Latest and Breaking News on NDTV

India vs Ireland 2nd T20 RESULT

भारतीय प्लेइंग 11

1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 सूर्यांश शेडगे, 8 अक्षर पटेल, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड प्लेइंग 11

1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड 1 रन से जीता

आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव ने छक्का लगाया लेकिन भारत जीत हासिल नहीं कर पाया. आयरलैंड इस मैच को 1 रन से जीतने में सफल हो गया. इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने इतिहास रच दिया. आयरलैंड ने भारत को 2-0 से टी-20 सीरीज में पटखनी देकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. 

आयरलैंड 154/8 (20 ओवर) 

भारत 1539 (20 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: हर्षित राणा आउट

भारत को 9वां झटका लगा है. 

IND vs IRE LIVE Score: 3 गेंद पर 10 रन

भारत को जीत के लिए 3 गेंद पर 10- रन चाहिए

IND vs IRE LIVE Score: भारत को 5 गेंद पर 15 रन

हर्षित राणा मैच को बदल सकते हैं, 5 गेंद पर 15 रन चाहिए. 

0 IND vs IRE LIVE Score: 1 ओवर में 20 रन की दरकार

भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर 20 रन चाहिए, आयरलैंड को 2 विकेट चाहिए .

IND vs IRE LIVE Score: राणा का छक्का

हर्षित राणा ने 5 गेंद पर 14 रन बनाकर भारतीय फैन्स का मनोरंजन किया है लेकिन भारत के लिए जीत दूर जाती दिख रही है. 

भारत 134/8  (18.5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: सूर्यांश शेडगे भी आउट

सूर्यांश शेडगे के आउट होते ही भारतीय टीम अब हार के करीब है. आठवां विकेट भारत का गिर चुका है, भारत के लिए अब मुश्किल है. सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर आउट हुए हैं. 

भारत 121/8 (18 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक

क्रीज पर तिलक वर्मा हैं. उन्होंने अपना अर्धशतक 45 गेंद पर पूरा कर लिया है. भारत का स्कोर 17.1 ओवर में 117 रन है. 

IND vs IRE LIVE Score: दुबे आउट

शिवम दुबे डीप में कैच कर लिए गए हैं. बैकऑफ लेंथ वाली गेंद को दुबे ने पुल किया लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर नहीं पहुंचे सका. 20 रन बनाकर दुबे आउट हुए हैं. भारत को छठा झटका लगा है. सूर्यांश शेडगे और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. 

भारत 109/6 (16.1 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: दुबे का कैच छूटा

शिवम दुबे का कैच छूट गया है. बाल-बाल बचे, भारत को 29 गेंद पर 50 रन चाहिए. तिलक 46 और दुबे 18 रन पर खेल रहे हैं. मक्कार्थी किसी तरह से विकेट निकालने की कोशिश में हैं. मैच का रोमांच धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है. 

भारत 107/5 (15.5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: 15 ओवर में 104 रन

भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं. शिवम दुबे  और तिल के बीच छठे विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप हुई है. दोनों बल्लेबाजों ने अब हाथ खोलने शुरू कर दिया है.30 गेंद पर अब भारत को 51 रन चाहिए.

IND vs IRE LIVE Score: अब मैच का रोमांच चरम पर

शिवम दुबे खराब गेंद पर प्रहार कर रहे हैं. तिलक भी जमकर खेलते दिख रहे हैं. भारत के लिए जीत की उम्मीद बंधी है. 15वें ओवर में भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं. 


भारत 100/5 (14.4 ओवर), टारगेट 155

IND vs IRE LIVE Score: तिलक वर्मा से उम्मीद

तिलक वर्मा अकेले एक छोर को संभाले हुए हैं. 43 रन बना चुके हैं. उनका साथ शिवम दुबे दे रहे हैं. भारत को अभी भी 53 रन की दरकार है. 

भारत 93/5 (13.4 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: अक्षर पटेल आउट, भारत को पांचवां झटका

मैट होलार्ड ने इस बार गेम में आते हुए अक्षर पटेल का विकेट ले लिया है. अक्षर पटेल विकेटकीपर के हाथों लपके गए हैं. भारत को एक और बड़ा झटका लगा है. अक्षर 14 रन बनाकर आउट हुए . अब शिवम दुबे और तिलक वर्मा मौजूद हैं. 

भारत 74/5 (11.4 ओवर) 

IND vs IRE LIVE Score: तिलक वर्मा को लगी चोट

मक्कार्थी की गेंद को खेलने में तिलक चोटिल हो गए हैं, फिजियो को आना पड़ा है. दर्द से तिलक कराह रहे हैं. तिलक ने बैकऑफ लेंथ गेंद को पुल करने की कोशिश की, थाई पैड पर लगी थी. फिजियो ने आकर तिलक की मदद की, अब तिलक फिट हैं  और बैटिंग कर रहे हैं. 

भारत 66/4 (10 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: मैच दोबारा शुरू हो चुका है

बारिश के खलल के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है. अक्षर पटेल और तिलक वर्मा से काफी उम्मीदें हैं. भारत को अभी 98 रन की दरकार है. 

भारत 58/4 (8.3 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: मैच कब दोबारा शुरू होगा

भारत के समय के अनुसार मैच 9:15 बजे से फिर से शुरू होगा. फैन्स गदगद हैं. भारत के 4 विकेट अबतक गिर गए हैं. अक्षर पटेल और तिलक वर्मा से भारत को उम्मीद है. 

IND vs IRE LIVE Score: जानें कब शुरू होगा मैच

दोनों ऑनफ़ील्ड अंपायर ने मैदान का निरीक्षण कर लिया है. ऐसा लग रहा है कि मैच जल्द शुरू होने वाला है. अंपायर अपना फैसला सुनाने ही वाले हैं. 

IND vs IRE LIVE Score: अंपायर कर रहे हैं मैदान का निरीक्षण

अंपायर मैदान की स्थिति का जायजा लेने के लिए बाहर आए हैं. ऐसा लगता है कि वे आउटफ़ील्ड के कुछ हिस्सों को लेकर थोड़े चिंतित हैं. इसके बाद अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ़ के बीच थोड़ी बातचीत हो रही है.

IND vs IRE LIVE Score: जल्द शुरू होगा मैच, बारिश रुकी

दोस्तों, अच्छी खबर है. बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ आउटफ़ील्ड से पानी हटाने के लिए रस्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं.कुछ सुपर-सॉपर भी काम पर लगे हैं. ऐसा लगता है कि खेल जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा. 8: 55 पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा.

IND vs IRE LIVE Score: बारिश के कारण खेल रुका हुआ है

बारिश हो रही है जिसके कारण इस समय सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर हैं. 

IND vs IRE LIVE Score: बारिश के कारण खेल रुका

बेलफास्ट में एक बार फिर बारिश ने खलल डाला है. भारत का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 54 रन है. क्रीज पर तिलक वर्मा 21 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं. 

भारत 54/4 (8 ओवर), बारिश के कारण खेल रुका हुआ है. 

IND vs IRE LIVE Score: भारत के 50 रन पूरे

7.2 ओवर में भारत को 50 रन पूरे हो गए हैं. अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर है, टीम इंडिया को 155 का टारगेट मिली है. आयरलैंड के  गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है. 

भारत 51/4 (7.3 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: भारत के 4 विकेट गिरे

भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने कमाल कर दिया है. ईशान को भी आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है. मूंदड़ा  के खाते में 4 विकेट आ गए हैं. ईशान 12 रन बनाकर रन आउट हुए हैं.

भारत 39/4 (5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: राजस्थान के जय मूंदड़ा ने बरपाया कहर

भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने कहर बरपा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर को प्लेडाउन कर भारत को तीसरा झटका दिया है. अय्यर 10 रन ही बना सके. अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा पहुंचे हैं. 

भारत 21/3 (3 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: ईशान किशन और कप्तान पर जिम्मेदारी

एक ही ओवर में दो विकेट गिरने से भारतीय टीम पर दबाव है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर इस समय क्रीज पर है, आयरलैंड के गेंदबाजों ने गर्दा उड़ा दिया है.

भारत 15/2 (2.2 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: भारतीय मूल के मुंद्रा का कहर

जय मूंदड़ा ने कहर बरपा दिया है. संजू के बाद मूंदड़ा ने अभिषेक को भी आउट कर भारत को पहले ओवर में दो झटके दिए हैं. दोनों ओपनर बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. भारत के लिए यह मुश्किल समय है. अब क्रीज पर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन मौजूद हैं. 

भारत 1/1 (1 ओवर), टारगेट 155

IND vs IRE LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शूरू पहली गेंद पर संजू सैमसन आउट

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, टीम इंडिया को जीत के लिए 155 रन बनाने हैं. सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं. 

IND vs IRE LIVE Score: डेब्यू मै में 3 विकेट लेकर प्रिंस यादव ने रचा इतिहास

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ के लिए T20I डेब्यू में सबसे अच्छे आंकड़े

4/10 बरिंदर सरन बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2016

4/22 शिवम मावी बनाम श्रीलंका, वानखेड़े 2023

3/9 भुवनेश्वर कुमार बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2012

3/17 नवदीप सैनी बनाम वेस्टइंडीज़, लॉडरहिल 2019

3/22 प्रिंस यादव बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026 *

3/23 जसप्रीत बुमराह बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2016

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रनों का टारगेट

आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी है. भारत की ओर से प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. अर्शदीप और शिवम दुबे के खाते में 2-2 विकेट आए हैं. भारत को जीत के लिए 155 रन बनानें होंगे. 

आयरलैंड 154/8 (20 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: प्रिंस यादव को दूसरा विकेट

प्रिंस यादव ने हैरी टेक्टर को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई है. हैरी टेक्टर ने 53 रन की पारी खेली.

IND vs IRE LIVE Score: टेक्टर का पचासा

हैरी टेक्टर ने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 19 ओवर में आयरलैंड ने 149 रन बना लिए हैं. 

IND vs IRE LIVE Score: अर्शदीप सिंह को दूसरा विकेट

अर्शदीप सिंह ने जॉर्ज डॉकरेल को आउट कर आयरलैंड को छठा झटका दिया है. अर्शदीप को यह दूसरा विकेट मिला है. 

आयरलैंड 145/6 (18.5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: खेल दोबारा शुरू

बारिश रुक गई है. मैच दोबारा शुरू हो गया है. डॉकरेल ने अक्षर की गेंद पर छक्का भी लगा दिया है. 

IND vs IRE LIVE Score: बारिश के कारण रोकना पड़ा खेल

ओह... बारिश ने खेल बिगाड़ दिया है. खेल को रोकना पड़ा है. आयरलैंड ने 5 विकेट पर 132 रन बनाए हैं. हैरी टेक्टर 46 रन बनाकर नाबाद हैं. शिवम दुबे ने कमाल की गेंदबाजी की है और दो विकेट लिए हैं. इसके अलावा हर्षित, अर्शदीप और प्रिंस के खाते में एक विकेट आया है. 

आयरलैंड 132/5 (17. 1 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: हैरी टेक्टर अर्धशतक के करीब

हैरी टेक्टर अपने अर्धशतक के करीब हैं, हैरी अंत कर बैटिंग करने की कोशिश करेंगे. भारती गेंदबाज हैरी  को आउट करने का टारगेट कर रहे हैं.

आयरलैंड 131य5 (17 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: शिवम दुबे का एक और विकेट

पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले गैरेथ डेलानी को दुबे ने 0 पर आउट कर पवेलियन भेज दिया. गैरेथ डेलानी खाता भी नहीं खोल पाए। शिवम दुबे ने लगातार दो गेंद प दो विकेट लेकर आयरलैंड की कमर तोड़ दी है. 

आयरलैंड 114/5 (15 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: दुबे ने तोड़ी साझेदारी, आयरलैंड को चौथा झटका

 बेन कैलिट्ज़ को 37 रन पर आउट कर शिवम दुबे ने भारत को राहत दी है.   बेन कैलिट्ज़ के रूप में आयरलैंड को चौथा झटका लगा है.  बेन कैलिट्ज़ और हैरी टेक्टर के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई है. 

आयरलैंड 113-4 (14.4 ओवर)

India vs Ireland 2nd T20I LIVE: आयरलैंड के 100 रन पूरे

14वें ओवर में ही आयरलैंड ने 100 रन पूरे कर लिए हैं  हैरी टेक्टर और  बेन कैलिट्ज़ के बीच 57 रनों की साझेदारी हो गई है. 

आयरलैंड 105/3 (14 ओवर)

India vs Ireland 2nd T20I LIVE: प्रिंस यादव ने कुछ ऐसे लिया करियर का पहला विकेट

India vs Ireland 2nd T20I LIVE: हैरी टेक्टर और बेन कैलिट्ज़ ने संभाला मोर्चा

हैरी टेक्टर और बेन कैलिट्ज़ के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की पार्टनरशिप हो गई है. भारत के कप्तान अय्यर के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है. यहां इस स्टेज पर भारत को विकेट की तलाश है.

आयरलैंड 93/3 (12.2 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: सूर्यांश शेडगे ने दो ओवर में खर्च किए 25 रन

सूर्यांश शेडगे थोड़े महंगे पड़ रहे हैं. लगता है पहले मैच का दबाव है. कप्तान श्रेयस ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है. अपने दो ओवर में ही 25 रन दे दिए हैं. 

आयरलैंड 80/3 (11 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड के 50 रन पूरे

आयरलैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं. हैरी टेक्टर का साथ अब बेन कैलिट्ज़ देने आए हैं. भारत के पास आयरलैंड को जल्द से जल्द सिमेटने का मौका होगा. 

आयरलैंड 56/3 (9.5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: लॉर्कन टकर को प्रिंस यादव ने किया आउट

करियर में पहला विकेट, प्रिंस यादव ने  लॉर्कन टकर को आउट करके हासिल किया है. आयरलैंड के 3 विकेट गिर गए हैं.  ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद को टकर ने आगे बढ़कर मारने की कोशिश की, ऑन साइड में खेलने का प्रयास लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के पास गेंद गई .प्रिंस ने अपनी चालाकी से टी-20 इंटरनेशनल में अपने करियर का पहला विकेट हासिल किया है. 

आयरलैंड 48/3 (7.3 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए

डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के पहले ओवर में 6 रन दिए हैं. पूरे कॉफिडेंस के साथ प्रिंस ने T20I में पहला ओवर डाला है. 

आयरलैंड 44/2 (6 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: प्रिंस यादव पहली बार टी20 में गेंदबाजी करने आए हैं

 प्रिंस यादव पहली बार टी-20 में गेंदबाजी करने आए हैं.  प्रिंस यादव  के लिए यह एक बड़ा दिन है. बता दें कि आईपीएल में प्रिंस ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था, आईपीएल के दौरान प्रिंस ने विराट कोहली को बोल्ड भी किया है. प्रिंस ने 140.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर कोहली को बोल्ड किया था. अब आज उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है. प्रिंस अपनी गेंदबाजी से आज कमाल करने की कोशिश करेंगे. 

IND vs IRE LIVE Score: हर्षित और अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी

 हर्षित और अर्शदीप ने आयरलैंड के गेंदबाजों को बांध दिया है. हालांकि 5 ओवर के बाद आयरलैंड ने 39 रन दो विकेट पर बना लिए हैं लेकिन तेजी से हाथ खोलने से रोकना का काम दोनों गेंदबाजों ने किया है. आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर और हैरी टेक्टर यहां पारी को जमाने की कोशिश कर रहे हैं. 

आयरलैंड 39/2 (5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड के 4 ओवर में 31 रन

 हैरी टेक्टर और कप्तान लोर्कान टकर  क्रीज पर है. दोनों संभल कर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर यहां आक्रामक कप्तानी करते हुए गेंदबाजों से एक और विकेट की तलाश की उम्मीद कर रहे हैं. 

आयरलैंड 31/2 (4 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड के गिरा दूसरा विकेट

रॉस ऐडेर 7 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए, ऐडेर  ने तेजी से रन बनाए लेकिन अर्शदीप ने उन्हें फंसाकर पवेलियन भेज दिया है. तिलक वर्मा ने एक्स्ट्रा कवर  पर उनका कैच लपका, 

आयरलैंड 21/2 (2.2 ओवर)

iND vs IRE LIVE Score: OUT, टिम टेक्टर को हर्षित राणा ने भेजा पवेलियन

टिम टेक्टर 5 रन बनाकर आउट हुए हैं. हर्षित ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. टेक्टर ने शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद को लेग साइड में पुल करने की कोशिश की थी. गेंद हवा में गई ,मिडविकेट अभिषेक शर्मा के हाथों लपके गए. 

आयरलैंड 17/1 (1.5 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड की तेज शुरुआत

रॉस ऐडेर ने अर्शदीप को पहले ओवर में दो छक्के लगाए हैं. आयरलैंड ने 1 ओवर में 13 रन बटोर लिए हैं. 

आयरलैंड 13/0 (1.0 ओवर)

IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड की पारी का हुआ आगाज

आयरलैंड की ओपनिंग जोड़ी पिच पर पहुंच चुकी है. टिम टेक्टर और रॉस ऐडेर क्रीज प मौजूद हैं. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे हैं. 

* India vs Ireland LIVE Score: आयरलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

आयरलैंड की पहले बल्लेबाजी होने वाली है. राष्ट्रगाण के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हैं. कुछ ही समय में मैच का आगाज होगा. भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. 

IND vs IRE LIVE Score: पहले गेंदबाजी करने का फैसला श्रेयस अय्यर ने क्यों किया ?

टॉस जीतने के बाद अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस फैसले को लेकर अय्यर ने कहा "मौसम को देखते हुए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी. सर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं. शेडगे ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. प्रिंस का यह पहला मुक़ाबला है इसलिए मैं नहीं चाहता कि उनके ऊपर दबाव रहे.

IND vs IRE LIVE Score: सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव के लिए ऐतिहासिक दिन

सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और 121वें खिलाड़ी हैं. इस फ़ॉर्मेट में सिर्फ पाकिस्तान के पास ही ज्यादा कैप्स (125) हैं. इससे पहले जनवरी 2025 में हर्षित राणा ने T20I में भारत के लिए डेब्यू किया था, यानी 513 दिनों के बाद भारत को कोई नया खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में मिला है. इस फ़ॉर्मेट में भारत के लिए दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बीच यह सबसे लंबा अंतराल है. इससे पहले सबसे लंबा अंतराल 451 दिनों का था, जो भुवनेश्वर कुमार (कैप 45, 25 दिसंबर 2012) और मोहम्मद शमी (कैप 46, 21 मार्च 2014) के बीच था.

IND vs IRE LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय प्लेइंग 11

1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 सूर्यांश शेडगे, 8 अक्षर पटेल, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड प्लेइंग 11


1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

IND vs IRE LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. आजके मैच में भारत की ओर से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं. सूर्यांश शेडगे- प्रिंस यादव को मौका मिला है. एक बार फिर वैभव आजके मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. वैभव के डेब्यू का इंतजार और बढ़ गया है. 

India vs Ireland LIVE Score: सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव आज अपना डेब्यू कर रहे हैं

ओह...जैसा की प्रतित हो रहा है कि वैभव का डेब्यू का इंतजार बढ़ेगा, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव आजके मैच में डेब्यू कर सकते हैं. कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. 

India vs Ireland LIVE Score: सूर्यांश शेडगे कर सकते हैं डेब्यू

सूर्यांश शेडगे को आज मौका मिल सकता है. NDTV के बोरिया मजूमदार ने बेलफास्ट से यह रिपोर्ट भेजी है. 

India vs Ireland LIVE Score: भारतीय खिलाड़ी पहुंचे मैदान पर

भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं और प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. अभिषेक शर्मा शैडो बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए है. वहीं, मैदान पर टीम के सहायक स्पोर्ट स्टाफ खिलाड़ियों से बातें करते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

India vs Ireland LIVE Score: 5: 30 बजे होगा टॉस

वैभव सूर्यवंशी भारत की T20I टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जबकि शिवम दुबे टीम के सबसे उम्रदराज़ सदस्य हैं.

India vs Ireland LIVE Score: सूर्यांश शेडगे को मिल सकता है मौका

कौन है सूर्यांश शेडगे 

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. उन्हें यह मौका तब मिला जब नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण UK दौरे पर होने वाली T20 सीरीज़ से बाहर हो गए.हाल ही में श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीद में भारत-ए के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद शेडगे को राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है. इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मध्यक्रम में पांच मैचों में 147 रन बनाए और 23 ओवर गेंदबाजी कर टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया. शेडगे 2024-25 सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के भी प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे थे. उन्होंने निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 251.92 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे.

India vs Ireland LIVE Score: बारिश के कारण टीम इंडिया नहीं कर पाई है प्रैक्टिस

बेलफ़ास्ट में बारिश की वजह से टीम इंडिया को इनडोर रहना पड़ा था और उनका ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन नहीं हो पाया है.  ऐसे में आज भारतीय टीम बिना प्रैक्टिस के मैदान पर उतरेगी. 

India vs Ireland LIVE Score: इस मैच का फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

India vs Ireland LIVE Score: दूसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संंभव है

दूसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं. 


1.क्या वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे?

2.वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है?

3.संजू सैमसन नंबर 3 पर खेल सकते हैं?

4.प्रिंस यादव आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अपना डेब्यू कर सकते हैं?

5.प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है?

6.रवि बिश्नोई के आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने की संभावना है?

7. भारत के टॉप 3 खिलाड़ी संभवतः वैभव, अभिषेक और संजू हो सकते हैं?

India vs Ireland, 2nd T20 Pitch Report- जानिए कैसा रहेगा आज पिच

स्टॉर्मोंट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच पर पहले T20I जैसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, क्योंकि गेंद में थोड़ी मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल देखने को मिल सकता है. वैसे, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्ट्रोक खेलना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. आज भारतीय टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है. 

IND vs IRE LIVE Score: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास 

भारत के अभिषेक शर्मा के पास दूसरे टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा के पास गेंदों के हिसाब से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने का मौका होगा. इस समय यह वर्ल्ड रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 843 गेंदों में 1500 रन  पूरे किए हैं. वहीं, अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अबतक 775 गेंद पर 1487 रन बनाए हैं. दि दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक 55 गेंद के अंदर 13 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. 

IRE vs IND 2nd T20I: Belfast weather report: जानिए कैसा है मौसम !

AccuWeather की ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार, बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच बादल छाए रहने के बीच शुरू होने की उम्मीद है. मैच शुरू होने से पहले हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन दिन में बाद में मौसम बेहतर होने की संभावना है.  स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बारिश की सबसे ज्यादा है, जिससे मैच से पहले थोड़ी देर के लिए बारिश से खेल में रुकावट ला सकती है.  दोपहर के समय मौसम धीरे-धीरे बेहतर होने की उम्मीद है. बारिश की संभावना दोपहर 2 बजे घटकर 25% और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच 20% हो जाएगी, और शाम 7 बजे तक यह 13% तक गिर जाएगी. हालांकि मैच की शुरुआत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि मैच होगा, भले ही ओवरों की संख्या कम करनी पड़े.

IND vs IRE LIVE Updates: भारतीय टीम है जोश में

IND vs IRE LIVE Updates: अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहा

"एक टीम के तौर पर, मुझे लगता है कि उसे सहज महसूस कराना हमारी जिम्मेदारी है, जाहिर है, वह युवा है और मुझे लगा कि वह हर समय खेलने के लिए बहुत उत्सुक रहता है. वह अभी सीख रहा है. वह सवाल पूछता है, इसलिए मुझे लगता है कि उसमें सीखने की ललक है और जाहिर है, यह उसका सपना भी है. इसलिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उसे ऐसा महसूस हो कि वह इस ग्रुप का ही एक हिस्सा है."

India vs Ireland 2nd T20I LIVE: वॉशिंगटन सुदंर को लेकर बहस हुई तेज

रवि अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा: "इस टीम ने वॉशिंगटन का हमेशा साथ दिया है, इस लाइन-अप में उनका खेलना लगभग तय लगता है. वे उनका साथ तो दे रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें खिलाने के बावजूद, उनके लिए कोई खास भूमिका तय नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि वे मैदान पर होते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक ओवर मिलता है, और कभी-कभी तो एक ओवर भी नहीं मिलता. अगर आपको याद हो, तो T20 वर्ल्ड कप के दौरान, उन्होंने वॉशिंगटन को खिलाने के लिए उप-कप्तान अक्षर पटेल को बाहर कर दिया था, वॉशिंगटन को इतना ज़्यादा समर्थन मिल रहा है."

India vs Ireland LIVE: भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा टी-20 मैच

बेलफास्ट में एक बार फिर भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला होने वाला है. दोस्तों आज एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर है. क्या 15 साल के इस खिलाड़ी का डेब्यू हो पाएगा. पिछले मैच में सबको उम्मीद थी कि वैभव को मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब दूसरे टी-20 से  पहले खासकर फैन्स यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वैभव को मौका मिलेगा. आज टॉस 5:30 बजे होगा. ऐसे में वैभव को लेकर जो भी सवाल फैन्स के दिल में घर कर गए हैं, सभी का जवाब आज मिल जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ireland Vs India 2026, Vaibhav Sooryavanshi, India, Ireland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com