विज्ञापन

IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा- गौतम गंभीर नहीं, यह खिलाड़ी था भारत की हार का असली 'विलेन', संजय मांजरेकर ने बताया

आयरलैंड के खिलाफ भारत को पहले टी20 में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा है और इस हार के बाद संजय मांजरेकर ने सुंदर की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं.

IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा- गौतम गंभीर नहीं, यह खिलाड़ी था भारत की हार का असली 'विलेन', संजय मांजरेकर ने बताया
Sanjay Manjrekar tears Washington Sundar

संजय मांजरेकर ने बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ़ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन की आलोचना की है और इस ऑलराउंडर की बैटिंग अप्रोच को बिना लॉजिक वाला तरीका बताया है. मांजरेकर, जो मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे, उन्होंने चेज़ के दौरान सुंदर के शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसने भारत की मुश्किलों को और बढ़ा दिया. भारत को जीत के लिए 183 का लक्ष्य मिला था और सुंदर 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. अगर टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल कर लेती तो वह इतिहास रच देते. 

अभिषेक शर्मा की तेज़ फिफ्टी के बाद सुंदर पर जिम्मा था. मांजरेकर ने तर्क दिया कि ऐसी मुश्किल स्थिति में, भारत के बैट्समैन को साफ़ सोच की ज़रूरत थी, और सुंदर का तरीका उस समय की मांग के उलट था. मांजरेकर ने माना कि जिस तरह से सुंदर का अप्रोच था, उससे उनका आउट होना तय हो गया था.

मांजरेकर ने कमेंट्री में कहा,"उसने एक खराब ओवर फेंका, जो दुर्भाग्यपूर्ण था.  फिर उन्होंने खराब बैटिंग की. यह सिर्फ 11 गेंदों पर 9 रन पर आउट होने की बात नहीं है, बल्कि हर बॉल की बात है, जो उन्होंने खेली. उनका अप्रोच और वह जो करने की कोशिश कर रहा था, उसमें कोई लॉजिक नहीं था."

उन्होंने सुंदर की पारी को रन चेज़ के संदर्भ में जोड़ा, जो पहले ही भारत के हाथ से फिसल रहा था. मांजरेकर ने कहा कि इस स्थिति में ऑल-राउंडर की तुलना में कहीं ज़्यादा समझदारी भरा क्रिकेट खेलने की ज़रूरत थी. मांजरेकर ने आगे कहा,"और आप आसानी से कह सकते हैं कि भारत सच में बहुत मुश्किल में था. भारत के पास जिस तरह के बैट्समैन हैं, उनके साथ 183 रन का पीछा करना मुश्किल होने वाला था. यह समझदारी वाली बैटिंग नहीं थी, और इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है. ऐसा लग रहा था कि यह होना ही था."

सुंदर अकेले भारतीय बैटर नहीं थे जिन्हें मुश्किल हुई. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों डेब्यू कर रहे मैथ्यू होलार्ड का शिकार हुए, जबकि संजू सैमसन को डेब्यू कर रहे जय मूंद्रा ने पहली ही बॉल पर आउट किया. भारतीय पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी, लेकिन इसके बाद अभिषेक ने एक छोर संभाले रखा और फीफ्टी लगाई लेकिन यह काफी नहीं था. यह पहली बार नहीं है जब मांजरेकर ने टीम में सुंदर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पहले टी20 विश्व कप के दौरान सुंदर को मौका दिए जाने पर भी सवाल उठाए थे.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: केप वेर्दे ने रचा इतिहास, नॉक आउट में पहुंचने वाला बना सबसे छोटा देश

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 17वीं जीत के बाद हॉकी इंडिया का रिएक्शन हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, Cricket, Washington Sundar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com