विज्ञापन

IND vs IRE: बतौर कप्तान पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर को मिली हार, नाम हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 34 रनों से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन फिर वह भटक गए.

IND vs IRE: बतौर कप्तान पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर को मिली हार, नाम हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड
Shreyas Iyer Unwanted Record

आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है. 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई. यह बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का पहला मुकाबला था, और इस हार के साथ ही अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड हो गया है. अय्यर अब उन भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पहले मैच में हार का मुंह देखने को मिला था. 

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल का भी नाम शुमार है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में भारतीय टीम की अगुवाई की थी, जिसमें भारत को 7 विकेट से हाथ मिली थी. कोहली ने सबको चौंकाते हुए केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की थी. टीम इंडिया इस मैच में 147 रन बना पाई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य सिर्फ 18.1 ओवर में हासिल करने में सफल हुई थी. 

बतौर कप्तान पहला टी20 मैच गंवाने वाले भारतीय

  • विराट कोहली बनाम इंग्लैंड कानपुर 2017
  • ऋषभ पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2022
  • शुभमन गिल बनाम ज़िम्बाब्वे हरारे 2024
  • श्रेयस अय्यर बनाम आयरलैंड बेलफ़ास्ट 2026

बात अगर मैच की करें करें तो 183 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया. अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली.

तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. नियमित अंतराल पर विकेट खो रही भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और 34 रन से मैच गंवा बैठी. आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3 विकेट लिए. जय मूंद्रा ने 2 विकेट लिए

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं. आयरलैंड की तरफ से कप्तान टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. इसके अलावा, डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए. आयरलैंड ने एक समय 51 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर डेलानी और टकर ने टीम की पारी को संभाला. भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: यह ओवर बना भारत की हार का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, औंधे मुंह गिरा गंभीर-अय्यर का प्लान

यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: लैथम-कॉन्वे ने 317 की साझेदारी कर रिकॉर्ड बुक की तहस-नहस, 149 सालों में दूसरी बार हुआ ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, Ireland, Shreyas Santosh Iyer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com