India vs England, 3rd Test: तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया. टेस्ट में रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत ने इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके सामने इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 122 रन ही बना सकी. भारत की ओर से दूसरी पारी में जडेजा की फिरकी ने कमाल किया और 5 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए, एक विकेट अश्विन और बुमराह को मिला. बता दें कि भारत ने इंग्लैंड को 557 रनों का टारगेट दिया था. इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने धमाका किया और 214 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा सरफराज खान ने 68 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए थे. इंग्लैंड की ओर से जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला था. वहीं, टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 319 रन ही बना सकी थी. भारत ने पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त बनाई थी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. (SCORECARD)
Highlights: India vs England| IND vs ENG Live Straight from (Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot ):
It's @imjadeja with the final breakthrough 😎 #TeamIndia win the 3rd Test by 434 runs! 👏👏
— BCCI (@BCCI) February 18, 2024
Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/A4juPRkWX8