
मार्क वुड को गेंदबाज़ी में लगाया गया...
14.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को चिप किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से सिंगल मिला|
14.4 ओवर (4 रन) चौका!!! टिपिकल फ्लिक शॉट!!! पैरों पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को पन्त ने बिना पैर हिलाए फ्लिक कर दिया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ| सीमा रेखा पर कोई फील्डर नहीं था जिसकी वजह से एक आसान बाउंड्री मिल गई|
14.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को अय्यर ने ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
14.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को पन्त ने ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|
13.6 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया अय्यर ने यहाँ पर, गेंद फील्डर के सर की ऊपर से गई, डीप पॉइंट बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| 14 के ओवर के बाद 120/4 भारत| 36 गेंद और इस पारी की बची हुई है भारत के लिए| अब देखना है की भारतीय बल्लेबाज़ कितना और रन अपने टीम के लिए अर्जित कर पाते है|
13.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पन्त ने पुल किया लेग साइड की ओर जहाँ से सिंगल आया|
13.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
13.3 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! बाउंड्री के साथ अय्यर ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...
13.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! थर्ड अम्पायर के पास कोई पक्का सबूत नहीं था इसलिए उन्होंने फील्ड अम्पायर के फ़ैसले को मान्य दिया और सॉफ्ट सिग्नल आउट होने के कारण इसे आउट करार दिया| एक बेहतरीन प्रयास था मलान द्वारा और गेंद को लगभग लपक भी लिया| अम्पायर सहमत नहीं थे इसलिए थर्ड अम्पायर तक गए जहाँ रिप्ले में देखने के बाद पता चला कि गेंद और ज़मीन का संपर्क नहीं हुआ है| एक बार फिर से विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग पर खेलने गए थे लैप शॉट लगाकर जहाँ इस बार समपर्क अच्छा नहीं था क्योंकि धीमी गति की थी गेंद| 110/4 भारत|
ओहो!!! कैच आउट की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने किया थर्ड अम्पायर का इशारा...
13.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! करन का स्वागत छह रनों के साथ!! स्काई दिखा रहे हैं अपना क्लास| विकेट लाइन की गेंद को लैप शॉट लगाया और फाइन लेग की तरफ खेला| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क जिसकी वजह से छह रन मिल गए|
12.6 ओवर (2 रन) नॉटआउट!!! लेग स्टंप पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को पन्त ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए पहला रन तेज़ी से पूरा किया| जिसके बाद दूसरे रन के लिए भागे| फील्डर लेग साइड बाउंड्री से भागकर आये और गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| स्टोक्स के हाथ को लगती हुई गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगी| रन आउट की हुई अपील अम्पायर ने नाकारा|
12.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद फील्डर उसके पीछे गए| लेकिन गेंद को रोकने में हुए नाकाम| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
12.3 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन निकाला|
12.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.1 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बाउंड्री के साथ 28 गेंदों में स्काई ने अपनी पहली पारी में जड़ा पहला अर्धशतक!! एक और डेब्यू खिलाड़ी ने किया कमाल| लेग स्पिन गेंद को कट किया बैकवर्ड पॉइंट की तरफ| गैप मिला, कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से गैप मिला और चार रन उनके खाते में गए| भारत के लिए ये सही संकेत| इस खिलाड़ी की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम|
11.5 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
11.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
11.3 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया|
11.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को सूर्यकुमार ने मिड विकेट की ओर स्वीप किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
11.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
10.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
10.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
10.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन की ओर फ्लिक करते हुए सूर्यकुमार ने सिंगल निकाला|
10.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच किया पर रन नही हो सका|
10.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|
10.1 ओवर (1 रन) सूर्यकुमार यादव को क्रिस जॉर्डन : 1 रन
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|