विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2021

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे उनके लिए सबसे बेहतर गेंदबाज़ रहे| टॉम करन जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किया| वहीँ उनका साथ देते हुए इस सीरीज़ डेब्यू कर रहे रीस टॉपली के हाथ भी 2 सफ़लता लगी| तो सैम करन और आदिल राशिद के खाते में 1-1 विकेट आई| हालाँकि आज मेहमान टीम की ओर से कुछ कैच ड्रॉप तो मिस फील्ड भी देखने को मिला| जिसका असर अंतिम के 10 ओवर में देखने को मिला जहाँ से भारत ने 126 रन जोड़ दिए| जो भी हो लेकिन अब मेहमान टीम को सीरीज़ में बराबरी करने के लिए 337 रन बनाना होगा| अगर भारत ने मैच को अपने नाम कर लिया था सीरीज़ भी जीत जाएगी| पर अब देखना है कि होता क्या है मैच को जीतकर भारत सीरीज़ को अपने नाम कर जाता है या इंग्लैंड चेज़ मास्टर बनते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लेता है और सीरीज़ को बराबरी पर लता है|

उनके पवेलियन जाने के बाद अब बड़ी ज़िमेदारी राहुल के कंधो पर आ गई थी| जिसको केएल राहुल (108) ने बख़ूबी निभाते हुए अपना शतक तो लगाया और रिषभ पन्त (77) के साथ मिलकर 113 रनों की दूसरी शतकीय साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 270 के पार ले गए| हालाँकि दोनों ही बल्लेबाज़ अंतिम के ओवरों में बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद अंतिम के कुछ ओवरों में हार्दिक पंड्या (35) ने कुणाल पंड्या (12) के साथ मिलकर कुछ बाउंड्री हासिल करते हुए टीम के स्कोर को 336 रनों तक पहुँचाया|

राहुल की समझेदारी तो पन्त का दिखा पॉवर!!! छक्के और चौके दोनों ही बल्लेबाजों ने ख़ूब लगाया| लेकिन एक ने लगा दिया अपना शतक तो एक ने पूरा की तूफानी अर्धशतक| जिसके दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 337 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारत की टीम ने शुरुआत में ही पिछले मैच के हीरो शिखर धवन (4) को गँवा दिया| वहीँ रोहित शर्मा (25) का भी बल्ला रहा ख़ामोश| 40 रनों के भीतर ही इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन का रुख़ कर चुके थे| जिसके बाद विराट कोहली (66) ने राहुल के साथ मिलकर 121 रनों की अहम साझेदारी पूरी करते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर बाहर लाए| लेकिन कोहली एक बार फिर से आदिल का शिकार बन गए और अपने शतक से मेहरूम रह गए|

49.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ भारतीय पारी का हुआ अंत| 336 के स्कोर पर पहुंची भारतीय टीम| एक बेहतरीन टोटल बोर्ड पर लगता हुआ| पैरों पर डाली गई गेंद को कृणाल ने स्क्वायर लेग की तरफ खेलते हुए दो रन हासिल किया था|

49.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! हार्दिक की 35 रनों की बहुमूल्य पारी का हुआ अंत| छोटी डाली गई थी गेंद जिसपर बड़े शॉट के लिए गए हार्दिक| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद और ना ही एलिवेशन मिल पाया| लॉन्ग ऑफ़ पर खड़े फील्डर ने गेंद के नीचे आकर पकड़ा एक आसान सा कैच| खैर अब कोई बात नहीं, हार्दिक ने कर दिया था अपना काम| 334/6 भारत| IND vs ENG: 2nd ODI: WICKET! Hardik Pandya c Jason Roy b Reece Topley 35 (16b, 1x4, 4x6). IND 334/6 (49.5 Ov). CRR: 6.7

49.4 ओवर (4 रन) चौका!!! कवर्स फील्डर रशीद से हुई चूक और बाउंड्री के रूप में खामियाजा भुगदना होगा| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया और एक क्रैकिंग चौका अपने खाते में डाला| IND vs ENG: 2nd ODI: Hardik Pandya hits Reece Topley for a 4! IND 334/5 (49.4 Ov). CRR: 6.72

49.3 ओवर (1 रन) एक और गेंद एक और सिंगल!!! चिप किया था मिड ऑफ़ की तरफ और रन भाग लिया था|

49.2 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में मारा| फील्डर तक गई जहाँ से एक ही रन मिला|

49.1 ओवर (1 रन) हाई फुल टॉस!!! सामने की तरफ खेला| टाइमिंग अच्छी नहीं इसलिए महज़ सिंगल से ही काम चलाना होगा|

48.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला लेकिन इस शॉट के लिए डीप में फील्डर तैनात| एक ही रन मिला| 327/5 भारत|

48.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

48.5 ओवर (4 रन) कमाल का क्रैकिंग शॉट वो भी एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से | किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं इस गेंद को रोकने का और एक आसान से बाउंड्री कृणाल के खाते में आती हुई| IND vs ENG: 2nd ODI: Krunal Pandya hits Tom Curran for a 4! IND 325/5 (48.5 Ov). CRR: 6.66

48.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्लाइस करने गए लेकिन बीट हो गए|

48.3 ओवर (1 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

48.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल| गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Tom Curran. IND 320/5 (48.2 Ov). CRR: 6.62

48.1 ओवर (1 रन) वाइड यॉर्कर!!! कवर्स फील्डर की तरफ खेला लेकिन एक ही रन मिल पायेगा|

47.6 ओवर (1 रन) फाइन लेग की दिशा में गेंद को पुल किया| डीप में फील्डर मौजूद इसलिए बल्लेबाज़ एक ही रन से संतुष्ट हुए| 313/5 भारत| 12 गेंद शेष|

47.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| हवा में थी लेकिन एक टप्पे के बाद फील्डर तक गई गेंद| सिंगल मिला|

47.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर पटकी हुई गेंद को कट लगाने गए हार्दिक और चूक गए|

47.3 ओवर (1 रन) हीव किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

47.2 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला जहाँ से गैप नहीं मिला|

47.1 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!!! एक और चूक कप्तान बटलर द्वारा| पहले कोहली और अब हार्दिक का कैच टपका दिया| छोटी लेंथ की गेंद को पंच करने गए थे लेकिन बल्ले का किनारा लेकर कीपर बटलर की तरफ गई थी गेंद| पहली बार में फम्बल किया और दूसरी बारी में भी गेंद को लपक नहीं पाए|

46.6 ओवर (1 रन) पुश किया लेग साइड पर एक रन के लिए|

46.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे पन्त| डीप पॉइंट बाउंड्री पर रॉय द्वारा एक अच्छा कैच लपका गया| हालाँकि एक वक़्त उन्होंने कैच को मिस जज कर दिया था लेकिन अंत में उसे लपक ही लिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस तो किया था पन्त ने लेकिन इस बार काफी ज्यादा हवा में खिल गई थी गेंद जहाँ फील्डर को कैच करने का मौका मिल गया| अम्पायर ने इसको थर्ड अम्पायर की तरफ रिफर किया जिसे थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| IND vs ENG: 2nd ODI: WICKET! Rishabh Pant c Jason Roy b Tom Curran 77 (40b, 3x4, 7x6). IND 308/5 (46.5 Ov). CRR: 6.58

46.4 ओवर (1 रन) फ्लिक करते हुए इस बार गैप से सिंगल हासिल किया|

46.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर का दूसरा| इस बार धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे हार्दिक ने पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर| बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Tom Curran. IND 307/4 (46.3 Ov). CRR: 6.6

46.2 ओवर (1 रन) गाइड किया थर्ड मैन की दिशा में गेंद को जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

46.1 ओवर (6 रन) शुरुआत ओवर की छक्के के साथ| स्लाइस कर दिया फुल टॉस गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से और छह रनों के लिए निकल गई गेंद| क्या कमाल की टाइमिंग पन्त के बल्ले से आती हुई| भारत 300 के स्कोर पर पहुंचा| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Tom Curran. IND 300/4 (46.1 Ov). CRR: 6.5

45.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बड़े शॉट के लिए गए हार्दिक और चूक गए| 294/4 भारत|

45.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! काफी महंगा ओवर और उसके साथ ये अतिरिक्त रन भी आया|

45.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर का तीसरा मैस्किमम!! सैम करन काफी महंगे साबित होते हुए| लो फुल टॉस गेंद वो भी हार्दिक के पैरों पर| फ्लिक किया उसे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगते ही पता चल गया कि ये तो काफी दूर जाकर गिरने वाली है और वैसा ही कुछ हुआ| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Sam Curran. IND 293/4 (45.5 Ov). CRR: 6.39

45.4 ओवर (1 रन) चिप किया था सामने की तरफ गेंद को लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं| एक ही रन मिल पाया|

45.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक हाथ से लगाया गया मैस्किमम और ऐसा काम सिर्फ पन्त ही कर सकते हैं| एक हाथ से सामने की तरफ छक्का लगाना तो उनकी आदतों में से है| गेंदबाज़ ने ऊपर गेंद डालकर ग़लती कर दी| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Sam Curran. IND 286/4 (45.3 Ov). CRR: 6.29

45.2 ओवर (1 रन) यॉर्कर के साथ बेहतरीन वापसी| मिड विकेट की दिशा में हार्दिक ने उसे खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

45.1 ओवर (6 रन) पहली ही गेंद पर हार्दिक ने खाता खोला वो भी छक्के के साथ| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ और एक बड़ा शॉट लगा दिया| हार्दिक का मनोरंजन शो शुरू| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Sam Curran. IND 279/4 (45.1 Ov). CRR: 6.18

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com