विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2023

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

...दूसरी पारी, रन चेज़...

अंत में श्रेयस अय्यर (53) ने मिले हुए मौको पर छक्के चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया| जिसके बाद पूरी टीम 160 रनों तक ही पहुँच पाई| इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशुइस और जेसन बेहरेनडोर्फ ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि तनवीर सांघा, आरोन हार्डी और नाथन एलिस के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारत की टीम इस 160 रनों को डिफेंड कर पाती है? या फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम 161 रनों के इस बड़े लक्ष्य तक पहुँचने में कामयाब होती है? तो बने रहिए इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में हमारे साथ|

जिसके कुछ देर बाद ही पहले ऋतुराज गायकवाड (10) ने अपना विकेट गंवाया तो कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा (24) ने कुछ खास नहीं किया और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे| ऐसे में भारत की पारी डगमगाती हुई नज़र आ रही थी तभी मैदान पर आए श्रेयस अय्यर ने एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू किया| वहीँ उनका साथ देते हुए अक्षर पटेल (31) ने चौके छक्के लगाए और छठे विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 45 रनों की साझेदारी की| इसी बीच जेसन बेहरेनडोर्फ की गेंद पर अक्षर आउट हो गए|

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज़ गेंदबाजों ने दिखाया अपना जलवा!! तो भारत के लिए श्रेयस अय्यर के द्वारा खेली गई 53 रनों की अर्धशतकीय पारी!! जिसके दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने 161 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारतीय टीम ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया| इसी बीच दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की| ऐसे में यशस्वी जयसवाल (21) ने बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया| तभी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने जेसन बेहरेनडोर्फ के हाथों में बॉल थमाई और उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे जयसवाल की पारी का अंत कर दिया|

19.6 ओवर (1 रन) आउट!! रन आउट!! एक रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान रन आउट हो गए बिश्नोई| इसी के साथ भारत की पारी 160 रनों पर हुई समाप्त| यानी अब ऑस्ट्रेलिया के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखा गया है| छोटी लेंथ की गेंद को रवी ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया| पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| इस बीच फील्डर जोश फ़िलिप का थ्रो कीपर मैथ्यू वेड के पास आया और उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया|

19.5 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| जबतक कीपर के पास जाती गेंद बल्लेबाजों ने रन भाग लिया|

इसी बीच नाथन एलिस को गेंदबाज़ी के दौरान पैरों में दर्द होता हुआ| फ़िलहाल फ़िजियो मैदान पर आते हुए दिखाई दिए हैं...

19.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|

19.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! नाथन एलिस ने एक बढ़िया समय पर बड़ी विकेट हासिल की है| अय्यर काफी खतरनाक मूड में नज़र आ रहे थे यहाँ पर| शानदार यॉर्कर से उनकी पारी का अंत किया| इसे भी लेग साइड पर हीव करने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| बल्ले को बीट करने के बाद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| इस विकेट पतन के चलते भारत के लिए कुछ रन ज़रूर स्कोर बोर्ड पर कम हो जाएगा| 156/7 भारत|

19.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे वाइड समझकर छोड़ा और वाइड हुई भी है इस बार|

19.2 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ अय्यर का अर्ध शतक भी पूरा हुआ| कमाल की पारी अपनी टीम के लिए इस स्थिति में खेल रहे हैं| डग आउट से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| इस बार लेंथ में धीमी गति से डाली गई गेंद को पिक करते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया और छह रन हासिल किये|

19.1 ओवर (4 रन) चौका!

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| फुल गेंद को अय्यर ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया और अगले ओवर के लिए स्ट्राइक अपने पास रखी है|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

18.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट आरोन हार्डी बोल्ड जेसन बेहरनडोर्फ़| 46 रनों की साझेदारी का यहाँ पर हुआ अंत| अक्षर की बढ़िया पारी हुई समाप्त| टॉप एज लगा और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर ने पीछे की तरफ साइड ऑन भागते हुए कैच को पूरा किया| नकल बॉल ने कर दिया कमाल| लेग स्टम्प लाइन पर थी जिसे फाइन लेग की तरफ मारने गए| गति से चकमा खाए| किनारा लेकर हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 143/6 भारत|

18.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ और डीप से दो रन हासिल कर लिया|

18.2 ओवर (6 रन) छक्का! बड़े शॉट की भारत को दरकार थी और वो आया भी है| शॉर्ट पिच गेंद पर अक्षर ने रूम बनाकर सामने की तरफ शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद फील्डर के ऊपर से लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार कर गई गेंद छह रनों के लिए|

18.1 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| अय्यर ने मिड विकेट की तरफ उसे पुल तो किया लेकिन डीप में फील्डर को बीट नहीं कर पाए| एक ही रन मिला|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला| फील्डर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ नतीजा सिंगल मिल गया| 134/5 भारत| 12 गेंद शेष|

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका! टेनिस शॉट| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से गेंद को थप्पड़ सा जड़ा| लॉन्ग ऑफ़ पर एक बड़ा गैप था इस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|

17.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लेग साइड पर इस गेंद को पुल कर दिया| जबतक गेंद को फील्ड किया जाता दो रनों का मौका बन गया|

17.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

17.1 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर देखने को मिली है| फील्डर ने अपने बाएँ ओर स्लाइड करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| पुल शॉट इस गेंद पर खेला गया था|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड की उम्मीद थी अय्यर को यहाँ पर लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|

16.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

16.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर बल्लेबाज़ी टीम के लिए वाइड के रूप में आया है|

16.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी हासिल हो पायेगा| शरीर पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ लेकर घूमे| डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला|

16.2 ओवर (1 रन) स्लोवर बॉल!! चिप किया उसे सामने की तरफ| फील्डर के काफी आगे गिरी गेंद| एक ही रन मिल पाया|

16.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| अय्यर को आखिरी तक बल्लेबाज़ी करनी होगी यहाँ पर|

15.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से गेंद को मारने गए लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हो सका|

15.5 ओवर (2 रन) एक और बार मिड विकेट की दिशा में अक्षर ने इस गेंद को पुल किया| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने उसे रोका और गैप से दो रन हासिल किया|

15.4 ओवर (2 रन) लेग स्पिन!! छोटी थी लेंथ में गेंद| पुल शॉट लगाया लेकिन डीप में उसे फील्ड कर लिया गया| गैप से दो रन हासिल हुआ|

15.3 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड गेंद| ऑफ़ साइड पर चिप किया इसे| शॉर्ट कवर फील्डर से दूर गिरी गेंद और गैप से एक रन हासिल हुआ|

15.2 ओवर (1 रन) इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिला|

15.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com