विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

...दूसरी पारी, रन चेज़...

वहीँ एक तरफ से मार्नस लाबुशेन (72) ने अपने अनुभव का शानदार नमूना पेश किया और रन गति को आगे बढ़ाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| जिसके बाद अंत में कप्तान पैट कमिंस (19) ने लाबुशेन के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 352 रनों तक पहुँचाया| इसी दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह 3 विकेट निकाला जबकि कुलदीप यादव के हाथ 2 सफलता लगी| वहीँ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम जीत के साथ मेहमान टीम को क्लीन स्वीप कर देती है? या फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम इस 352 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए 2-1 से सीरीज़ को समाप्त करती है? तो इन सभी सवालो के जवाब पाने के लिए बने रहिये इस मुकाबले में हमारे साथ|

इसी बीच पहले मार्श ने तो उसके कुछ देर बाद स्मिथ ने भी अपना अर्धशतक पूरा करते हुए तेज़ गति से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगे| दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी हुई| इसी बीच अपने शतक से बस 4 रन दूर मिचेल मार्श (96) ने कुलदीप की गेंद पर बाउंड्री लगाने का प्रयास किया और कैच आउट हो गए| जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों में कुछ आत्मविश्वास वापिस आया और मोहम्मद सिराज ने भी स्टीव स्मिथ (74) को आउट करते हुए अपनी टीम को बड़ी सफ़लता दिलाई| हालाँकि इसके बाद भी विकटों के गिरने का सिलसिला नही रुका और एक के बाद एक बल्लेबाज़ आउट होते गए|

वहीँ एक तरफ से जहाँ मिचेक मार्श ने तेज़ी से रन बनाया तो दूसरी ओर से वॉर्नर ने भी बाउंड्री लगाना स्टार्ट कर दिया| दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई| इसी दौरान डेविड वॉर्नर (56) ने अपना अर्धशतक भी जड़ दिया| हालाँकि जब दोनों तरफ से तेज़ी से रन बन रहे थे तब रोहित ने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में गेंद थमाई और उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखाया| जिसके बाद मैदान पर आए स्टीव स्मिथ ने कुछ देर तो संभलकर खेला लेकिन जैसे ही पिच को समझ गए तो वो भी चौके और छक्के लगाने लगे|

शुरुआत में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की!! तो अंत में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन अंदाज़ में वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े टोटल तक जाने से रोका!! एक समय मेहमान टीम का स्कोर 400 रनों के पार जाता हुआ दिख रहा था वो भारत की बेहतरीन गेंदबाज़ी के कारण 352 रनों तक ही पहुँच सका| इसी बीच मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के सामने 353 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मेहमान टीम ने शुरुआत से ही बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया|

49.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर और ऑस्ट्रेलियाई पारी की समाप्ति| 352 रन बोर्ड पर लगाए| अब भारत के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा गया है| स्लोवर बाउंसर थी| बल्लेबाज़ ने उसे पुल करना चाहा लेकिन बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर की तरफ टप्पा खाकर गई गेंद| राहुल जबतक उसे फील्ड करते बल्लेबाजों ने भागकर एक रन चुरा लिया|

49.5 ओवर (2 रन) दो और रन मिल जाएगा यहाँ पर| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का 350 रन भी पूरा हुआ| हलके हाथों से ऑन साइड पर इस गेंद को खेला और तेज़ी से भागकर दो रन पूरा किया|

49.4 ओवर (2 रन) फिर से गति में कटौती सिराज ने की है| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर हीव किया और गैप से दो रन भाग लिया|

49.3 ओवर (1 रन) एक और धीमी गति से डाली गई गेंद| ऑन साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|

49.2 ओवर (0 रन) इस बार लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| सिराज ने खुद ही उसे फील्ड किया|

49.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

48.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट श्रेयस अय्यर बोल्ड जसप्रीत बुमराह| अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर जस्सी ने तीसरी सफलता हासिल की है| स्लोवर गेंद से मार्नस लबुशेन को छकाया| 72 रनों की पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर बॉल पर शफल करते हुए बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन को क्लियर करना चाहा| गति से चकमा खाए और मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 345/7 ऑस्ट्रेलिया|

48.5 ओवर (2 रन) फिर से बुमराह द्वारा धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे चिप किया कवर्स की तरफ| गैप में गिरी गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|

48.4 ओवर (0 रन) एक और स्लोवर बॉल!! फिर से ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर| स्लाइस करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गति से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर कीपर के आगे टप्पा खाकर गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

48.3 ओवर (1 रन) एक और स्लोवर बॉल!! चिप किया गया उसे भी लेकिन शॉर्ट कवर्स पर रोहित से आगे गिर गई| एक रन का मौका बन गया|

48.2 ओवर (1 रन) स्लोवर बॉल!! दूर डाली गई बल्ले से जिसे कवर्स की तरफ चिप किया| एक ही रन मिल पायेगा|

48.1 ओवर (0 रन) इस बार लैप शॉट लगाने का प्रयास था बल्लेबाज़ द्वारा जहाँ पर वो गेंद की लाइन और गति से बीट हुए|

48.1 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

47.6 ओवर (0 रन) बढ़िया यॉर्कर के साथ ओवर को समाप्त किया| पैट कमिंस ने सही समय पर बल्ला लाया और गेंद को ब्लॉक कर दिया| 340/6 ऑस्ट्रेलिया|

47.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद| मार्नस लबुशेन ने उसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन बटोर लिया|

47.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! लेंथ गेंद पर ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका|

47.3 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|

47.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| विराट ने सीमा रेखा पर फुर्ती दिखाते हुए इसे सिंगल पर रोका|

47.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| गति से बीट हे बल्लेबाज़ यहाँ पर|

46.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

46.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| जडेजा का रॉकेट थ्रो आया जहाँ जस्सी ने खुद को बचाया और नीचे बैठ गए|

46.4 ओवर (4 रन) चौका! ये बढ़िया टाइमिंग थी और इसी वजह से चौका मिल गया| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|

46.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

46.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

46.1 ओवर (1 रन) स्लोवर बाउंसर!! अपर कट शॉट लगाया गया| थर्ड मैन फील्डर ने उसे कुछ टप्पों बाद फील्ड किया| एक ही रन मिल पाया|

45.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

45.5 ओवर (2 रन) दिग्गी!! ओवर थ्रो के रूप में आया रन| गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर सुंदर वहां पर तैनात जिनके द्वारा बोलिंग एंड पर डायरेक्ट हिट लगाई गई| विकेट से लगने के बाद लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

45.4 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया पुल शॉट| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कोई फील्डर नहीं मौजूद था जिसकी वजह से चार रनों के सफ़र पर निकल गई गेंद|

45.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ से सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

45.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन सका|

45.1 ओवर (0 रन) इस बार सिराज ने अपनी शॉर्ट पिच गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया है| लीव किया और कीपर तक गई गेंद|

45.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com