भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन ग्राउंड, नागपुर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेग स्तुम्प्पर डाली गई स्पिन गेंद पर हार्दिक ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|

4.5 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|


4.4 ओवर (1 रन) हैट्रिक गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ ने संभलकर खेला और सिंगल ले लिया!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

4.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडब्ल्यू!! हैट्रिक पर हैं अब एडम जम्पा| स्काई पहली ही गेंद पर पवेलियन की तरफ लौट गए| यहाँ से दो बैक टू बैक विकेट गंवाकर भारत ने कहीं ना कहीं अपने आपको मुश्किल में डाल लिया है| विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने चले गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए| बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसपर अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ जानते थे कि वो डेड प्लम्ब हैं इस वजह से रिव्यु का नहीं सोचा| 55/3 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: WICKET! Suryakumar Yadav lbw b Adam Zampa 0 (1b, 0x4, 0x6). IND 55/3 (4.3 Ov). Target: 91; RRR: 10.29

स्काई अगले बल्लेबाज़...

4.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!! विराट कोहली 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एडम जम्पा के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर शॉट लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई समपर्क नहीं हो सका| कोहली यहाँ पर टर्न और गेंद को गति से चकमा खा गए| बॉल सीधा बल्लेबाज़ को बीट करती हुई लेग स्टंप्स पर जा लगी| कोहली निराश होकर पवेलियन की ओर लौटे| 55/2 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: WICKET! Virat Kohli b Adam Zampa 11 (6b, 2x4, 0x6). IND 55/2 (4.2 Ov). Target: 91; RRR: 9.82

4.1 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर किंग कोहली के बल्ले से आती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: Virat Kohli hits Adam Zampa for a 4! IND 55/1 (4.1 Ov). Target: 91; RRR: 9.39

3.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ को छकाया और तेज़ गति से डाली गई बाउंसर!! पुल शॉट लगाया लॉन्ग ऑन की तरफ और एक रन हासिल कर लिया| 51/1 भारत|

3.5 ओवर (4 रन) चौका! बिलकुल सामने की तरफ| धीमी गति की गेंद पर कोहली ने दिखाई अपनी क्लास| टाइमिंग के साथ इस गेंद को सामने की तरफ खेला और चौका बटोर लिया| इसी के साथ भारत के 50 रन भी पूरे हुए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: Virat Kohli hits Daniel Sams for a 4! IND 50/1 (3.5 Ov). Target: 91; RRR: 9.84

3.4 ओवर (1 रन) लेग बाई का सिंगल आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर पुल लगाने गए थे लेकिन गति से बीट हुए| शरीर पर जा लगी गेंद और गैप में गई जिसकी वजह से एक रन मिला|

3.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

3.2 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: Rohit Sharma hits Daniel Sams for a 4! IND 45/1 (3.2 Ov). Target: 91; RRR: 9.86

3.1 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन ही मिल सका|

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद पर कोहली ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर शॉट लगाया और एक रन ले लिया|

विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

2.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! 10 रनों पर राहुल की पारी का हुआ अंत| एडम जम्पा ने अपनी टीम को दिलाया बड़ा ब्रेक थ्रू| गुगली गेंद थी जिसे लेग साइड पर स्लॉग करने चले गए बल्लेबाज़| गेंद की टर्न से चकमा खाए| बल्ला बाहर की तरफ चला और गेंद अंदर की तरफ आई| जिसके बाद बल्ले को मिस करती हुई सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई बॉल| 39/1 भारत, लक्ष्य से 52 रन दूर| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: WICKET! KL Rahul b Adam Zampa 10 (6b, 0x4, 1x6). IND 39/1 (2.5 Ov). Target: 91; RRR: 10.06

2.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा इस बार| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

2.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| रूम बनाकर खेला गया शॉट!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Adam Zampa. IND 38/0 (2.3 Ov). Target: 91; RRR: 9.64

2.2 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को मारने गए| इन साइड एज लेकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

2.1 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! लेग स्पिन गेंद, बल्ला रोहित ने चलाया| बीट हुए, साथ में कीपर भी गच्छा खा गए| बाई का एक रन मिल गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 2 ओवर के बाद 30 बिना किसी नुकसान के भारत, जीत के लिए 36 गेंदों पर 61 रनों की दरकार| फ़िलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और केएल राहुल तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान फिंच की कोशिश होगी कि इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए...

1.6 ओवर (2 रन) सिंगल ही था इस गेंद पर लेकिन अंत में डायरेक्ट हिट एक ओवर थ्रो भी दे गई जिसकी वजह से दो मिल गए| धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर पुल किया था| डीप से फील्डर का बल्लेबाज़ी छोर पर थ्रो आया जो विकटों से टकरा गया| पॉइंट की तरफ उसके बाद गई गेंद जहाँ गैप था इस वजह से एक और सिंगल मिल गया|

1.5 ओवर (0 रन) एक और धीमी गति की गेंद| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर तक गई बॉल|

1.4 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

1.3 ओवर (6 रन) चौथा छक्का इस भारतीय पारी का आता हुआ| मालूम था जैसे कि रोहित को कि ये छोटी गेंद आने वाली है इसलिए बैकफुट से जाकर उसे फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| छह रन्स मिल गए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Pat Cummins. IND 27/0 (1.3 Ov). Target: 91; RRR: 9.85

1.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! इस बार लैप शॉट का प्रयास था रोहित द्वारा लेकिन बीट हो गए| कीपर के पास गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|

1.1 ओवर (0 रन) स्लोवर ऑफ़ कटर, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हो सका| पुल लगाना चाहते थे लेकिन बीट हो गए रोहित|

1.1 ओवर (1 रन) वाइड! लेग साइड के काफी बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| एक अतिरिक्त रन मिल गया|

दूसरे छोर से गेंद लेकर पैट कमिंस आये हैं...

0.6 ओवर (6 रन) तीसरा छक्का इस ओवर से आता हुआ!! इस बार राहुल का क्लास देखने को मिला| शानदार फ्लिक शॉट| फ्लिक किया पैर की गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| पहले ओवर से आये 20 रन| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: It's a SIX! KL Rahul hits Josh Hazlewood. IND 20/0 (1.0 Ov). Target: 91; RRR: 10.14

0.5 ओवर (1 रन) बढ़िया यॉर्कर हेज़लवुड द्वारा| बल्लेबाज़ रोहित ने इसे समझदारी के साथ ब्लॉक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|

0.4 ओवर (6 रन) एक और छक्का! कड़क पुल शॉट!! ये तो रोहित की ताक़त है भाई| वो कहाँ इसपर गेंदबाज़ को छोड़ने वाले| पटकी हुई गेंद पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| अब क्या हैट्रिक सिक्स लगेगा? भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Josh Hazlewood. IND 13/0 (0.4 Ov). Target: 91; RRR: 10.64

0.3 ओवर (6 रन) छक्का! पहला बिगी इस मुकाबले का आता हुआ| झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ रोहित के पाले में थी ये गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| हीव किया मिड विकेट की तरफ और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए वो भी काफी दूर| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Josh Hazlewood. IND 7/0 (0.3 Ov). Target: 91; RRR: 11.20

0.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पर पहला रन आता हुआ!! स्विंग नज़र आई इस गेंद पर| बल्लेबाज़ ने इसे हलके हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|