
अंत में स्काई (72) नाबाद ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर अर्धशतक जड़ दिया और अपनी टीम के स्कोर को 399 रनों तक पहुँचाया| इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कैमरन ग्रीन ने 2 विकेट निकाला जबकि शॉन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड और ने 1-1 सफलता अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम इस 399 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए सीरीज़ पर कब्ज़ा ज़माने में कामयाब हो पाएगी? या फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम इस 400 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाएगी? तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिये रन चेज़ में हमारे साथ|
तभी मैदान पर आए भारतीय कप्तान केएल राहुल ने ख़तरनाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया और ईशान किशन (31) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की| इसी बीच मेहमान टीम के कप्तान ने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए एडम ज़म्पा को बॉल थमाई और उन्होंने ईशान को आउट कर दिया| जिसके बाद मैदान पर आए सूर्यकुमार यादव ने आते ही छक्के चौके लगाने लगे| इसी बीच कप्तान केएल राहुल (52) ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगले ही ओवर में ग्रीन की गेंद पर बोल्ड हो गए|
जिसके बाद मैदान पर आए श्रेयस अय्यर ने गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करने लगे| एक तरफ से जहाँ गिल सिंगल डबल खेलते हुए नज़र आए जबकि दूसरे छोर से अय्यर ने बड़े-बड़े शॉट लगाना जारी रखा| ऐसे में गिल ने भी ख़राब गेंदों को स्टैंड्स तक पहुँचाया शुरू कर दिया| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 196 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| हालाँकि शतक तो गिल और अय्यर दोंनो ने ही जड़ डाला लेकिन उसके बाद बड़े-बड़े हिट लगाने के प्रयास में विकेट दे बैठे| जहाँ पहले शॉन एबॉट ने श्रेयस अय्यर (105) को आउट किया| तो कुछ देर बार ही शुभमन गिल (104) भी कैमरन ग्रीन की गेंद पर कैच दे बैठे|
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ एकदिवसीय मुकाबलों में 399 रन बनाकर अभी तक का सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया है!! पिछले मुकाबले भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया था अपना जलवा!! तो इस बार इंडियन बल्लेबाजों ने मेहमान गेंदबाजों पर बोला है हल्ला!! शुरुआत में जहाँ शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के द्वारा खेली गई शतकीय पारी!! तो अंत में स्काई और कप्तान राहुल के बल्ले से आई तूफानी अंदाज़ में अर्धशतकीय पारियों के दम पर मेज़बान ने मेहमान टीम के सामने 400 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई राहुल की सेना को पहला झटका रुतुराज गायकवाड (8) के रूप में जल्दी लग गया|
49.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर और भारतीय पारी की समाप्ति| 399 के विशाल स्कोर पर जाकर रुकी भारतीय पारी| अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 रनों की दरकार है| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का ये सबसे बड़ा स्कोर है| छोटी पटकी हुई गेंद पर लेग साइड पर पुल किया| डीप में फील्डर तैनात, बल्लेबाज़ सिंगल से ही संतुष्ट हुए|
49.5 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद| स्लोवर बॉल से चकमा दिया| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन इन साइड एज लगा और कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| उनके आगे से रन भाग लिया|
49.4 ओवर (1 रन) छोटी पटकी हुई गेंद पर मिड ऑन की तरफ पुल किया| तेज़ी से भागकर एक रन पूरा किया|
49.3 ओवर (6 रन) छक्का! जिस गेंद का इंतज़ार स्काई कर रहे थे वो मिली और उसे फाइन लेग बाउंड्री के पार भेज दिया| छह रन मिल गया| लो फुल टॉस गेंद थाई पैड्स के पास डाली गई थी जिसे स्काई ने मिस नहीं किया|
49.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! एक बार फिर से स्काई को धीमी गति की गेंद से चकमा दे दिया| पुल लगाने गए लेकिन बीट हुए|
49.1 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट जड्डू ने खेला| शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और फील्डर के आगे से एक रन पूरा किया| 390/5 भारत|
48.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! लैप शॉट का प्रयास लेकिन फिर से चूक गए स्काई| 389/5 भारत| अब महज़ 6 गेंद शेष|
48.5 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
48.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पुल शॉट खेला मिड विकेट की तरफ| जडेजा ने पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग की और आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए उसे पूरा किया|
48.3 ओवर (1 रन) कड़क शॉट!! मिड ऑफ़ की तरफ काफी तेज़ी से गई गेंद जिसे वॉर्नर रोक नहीं पाए| हाफ स्टॉप हुआ, दूर गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया गया|
48.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! एक और बार लेट कट शॉट लगाने गए थे स्काई और बीट हो गए|
48.1 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर जडेजा ने एक बार फिर से स्काई को स्ट्राइक दिया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
47.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को रूम बनाकर खेलने गए और बीट हो गए| जोश ने बल्लेबाज़ से दूर डाल दी गेंद|
47.5 ओवर (4 रन) चौका! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में ये भारत का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है| करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
47.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
47.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन ही हो पाया|
47.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! स्लोवर बाउंसर!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया है| बल्ला इस गेंद पर भी स्काई ने चलाया लेकिन बॉल से दूर रह गए|
47.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया| अब स्काई होंगे स्ट्राइक पर|
47.1 ओवर (4 रन) चौका! थर्ड मैन और पॉइंट ऊपर रखकर आप इस तरह बाहर नहीं डाल सकते गेंद| जड्डू ने उस मौके का फायदा उठाया और कट करते हुए गैप से चार रन बटोर लिया|
46.6 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 372/5 भारत, 18 गेंद अभी भी शेष|
46.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कीपर तक टप्पा खाकर गई गेंद|
46.4 ओवर (4 रन) चौका! गेंदबाज़ पर आक्रमण| स्काई स्पेशल!!ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस गेंद को घसीटा चौका बटोरा|
46.3 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ|
46.2 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
46.1 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
46.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
45.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! 52 रन बनाकर लोकेश राहुल लौटे पवेलियन| कैमरन ग्रीन के हाथ लगी दूसरी सफलता| विकेट लाइन पर डाली गई थी ये गेंद| बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर हीव करने चले गए| काफी जोर से बल्ला घुमाने के चक्कर में अपना संतुलन नहीं बरकरार रख पाए और मिस कर बैठे| गेंद सीधा विकटों से टकराई और बूम| 355/5 भारत|
45.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! छोटी गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
45.4 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! इन साइड आउट शॉट!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
45.3 ओवर (4 रन) चौका! धीमी गति की गेंद पर स्काई स्पेशल अपर कट!! इसी के साथ भारत का 350 रन पूरा हुआ| छोटी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
45.2 ओवर (0 रन) एक और एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ये लागातार तीसरी बार स्काई ऐसा शॉट नहीं लगा पिछली तीन गेंदों पर|
45.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन आया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...दूसरी पारी, रन चेज़...