भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच खेला जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैट कल (छह जून 2026) से शुरु हो रहा है. वैसे तो यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. मगर फिर भी कई मायनों में यह काफी अहम है. चयनकर्ताओं को इस मुकाबले से युवाओं को परखने का मौका मिलेगा, जो कि भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. मौजूदा समय में भारतीय टीम बदलाव की स्थिति से गुजर रही है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि युवा खिलाड़ी किस तरह से प्रदर्शन करते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के लिए मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को टीम में पहली बार मौका मिला है.
मुल्लांपुर में खेला जाएगा मैच
भारत और अफगानिस्तान की टीम एकमात्र खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होगी. यह पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है. यहीं नहीं गेंदबाजों के लिए भी यहां काफी संभावनाएं हैं. पिच से काफी अच्छी उछाल प्राप्त होती है. नई गेंद से गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद भी हासिल होती है.
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच से जुड़ी अहम बातें
तारीख - 6 से 10 जून 2026 (शनिवार-बुधवार)
समय - सुबह 9:30 बजे (भारतीय समय)
स्थान: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं क्रिकेट प्रेमी जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच खबर लिखे जाने तक महज एक टेस्ट मुकाबला खेला गया है. जहां भारतीय टीम उस एक मुकाबले में बाजी मारने में कामयाब हुई थी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: अफसर जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक, अजमतुल्लाह उमरजई, कैस अहमद, एन. खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत बदलने जा रहे हैं टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 6 छक्कों की है बस जरूरत, फिर गिलक्रिस्ट को भूल जाएगी दुनिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं